शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023

आमरण अनशनकारी विनोद घिंटाला को पुलिस ने उठाया चिकित्सालय ले गई

 


 * करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 14 अप्रैल 2023.

सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान के तहत आमरण अनशन पर बैठे विनोद घिंटाला को आठवें दिन आज करीब 10:45 बजे पुलिस उठाकर ले गई और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया।

साठ वर्ष के  विनोद जी घिंटाला भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र घिंटाला के बड़े भाई हैं। अमरपुरा जाटान के निवासी हैं।






* वे आमरण अनशन पर रहते हुए मुंह पर पट्टी बांधकर राजस्थानी भाषा का प्रचार भी करते रहे।

 बाबा साहब अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल  जो रैली निकली है उसमें ढोलों की आवाज पर विनोद घिंटाला  कम से कम 10 मिनट तक नाचते रहे। उनका स्वास्थ्य अचानक गिर गया और चिकित्सकों की रिपोर्ट पर आज पुलिस उठा ले गई।०0




यह ब्लॉग खोजें