शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023

बाबा साहेब भीम जयंती की पूर्व संध्या पर शानदार रैली:पुष्प वर्षा से स्वागत.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 14 अप्रैल 2023.

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को शानदार रैली निकाली गई। भीम जिंदाबाद के नारों से जयकारा लगाते लोग विभिन्न बाजारों में से निकले। राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष डुंगरराम गेदर,परसराम भाटिया, हनुमान मील आदि रैली में थे।


रैली सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान के आमरण अनशन स्थल महाराणा प्रताप चौक के आगे से गुजरी। 

महाराणा प्रताप चौक पर सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं नागरिकों ने रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में सूरतगढ़ जिला बनाओ के नारे भी लगाए गए।

 सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति के अध्यक्ष विष्णु शर्मा अन्य पदाधिकारी गण नशाबंदी  शराबबंदी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा,राकेश बिश्नोई, बलराम वर्मा,महावीर भोजक आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।






 आमरण अनशन पर बैठे विनोद घिंटाला का सातवां दिन था। घिंटाला ने रैली में ढोल बजे तब रैली में काफी देर तक नृत्य किया। विनोद घिंटाला साठ साल से अधिक के हैं और उन्होंने शारीरिक क्षमता प्रकट की। ०0०





यह ब्लॉग खोजें