शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023

कालवा को हटाने में कांग्रेस भाजपा अपना सकते हैं मांडलगढ़ तरीका

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव रखने और पारित कराने में अब मांडलगढ़ की नीति काम में ली जा सकती है।

 मांडलगढ़ में कांग्रेस के पंचायत समिति प्रधान सतीश जोशी को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से 17 फरवरी 2023 को हटा दिया गया। सतीश जोशी को केवल दो वोट ही मिले। एक स्वयं का और दूसरा एक निर्दलीय का।


* प्रधान सतीश जोशी को हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ कांग्रेस पार्टी के डायरेक्टरों ने भी भाग लिया। मांडलगढ़ में कांग्रेस के डायरेक्टर भाजपा से अधिक थे लेकिन प्रधान की कार्यप्रणाली से बेहद नाराज थे।

* अब यह नीति सूरतगढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा को हटाने में काम में ली जा सकती है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा की कार्यप्रणाली से बेहद असंतुष्ट है। मांडलगढ़ और सूरतगढ़ में समानता भी है। मांडलगढ़ में कांग्रेस डायरेक्टर अधिक थे और प्रधान से नाराज थे जिनका सहयोग भाजपा डायरेक्टरों ने दिया तथा कांग्रेस के प्रधान को हटा दिया। सूरतगढ़ में नगरपालिका में कांग्रेस के पार्षद अधिक हैं मगर कालवा की कार्यप्रणाली से  बेहद नाराज हैं। भाजपा पार्षद भी नाराज हैं।


* सूरतगढ़ में ओमप्रकाश कालवा के विरुद्ध सीवरेज घोटाले में एक करोड़ 60 लाख का भुगतान करने का आरोप है। अनेक आरोप और भी लगे हुए हैं।

नगरपालिका कार्यालय के सामने और सुभाष चौक पर ओमप्रकाश कालवा हटाओ शहर बचाओ मुहिम के तहत धरना दिया जा रहा है। अविश्वास पर काम चल रहा है। कालवा को भी मालुम हो चुका है। कालवा के पास बचने के लिए पर्याप्त पार्षद नहीं हैं। ०0०

०0०

*****





यह ब्लॉग खोजें