गुरुवार, 26 जनवरी 2023

सुखवंतचावला रविखुराना जुगल किशोर पवनमिश्रा मनीषजैन पर पुलिस केस.



करणी दान सिंह राजपूत 

26 जनवरी 2023.

नामी धनी लोगों सुखवंत सिंह चावला रवि खुराना जुगल किशोर पवन मिश्रा और मनीष जैन पर सिटी पुलिस थाने में आवासन मंडल की जमीन पर अतिक्रमण करने के मामले में पहला नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मुकदमे की जांच बिरजू सिंह सहायक उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।

आवासन मंडल के सहायक अभियंता तरसेम अरोड़ा की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।

मुकदमे में सुखवंत सिंह चावला पर आरोप है कि उसने चार पांच बीघा भूमि समतल की है।

रवि खुराना पर आरोप है कि उसने पोल व तार लगाए हैं।

जुगल किशोर पर आरोप है कि उसने 50 बीघा जमीन पर तारबंदी कर कब्जा कर लिया है।

पवन मिश्रा पर आरोप है कि पांच छह  बीघा में ट्रैक्टर से समतल किया है।

मनीष जैन पर आरोप है कि 5 बीघा में पोल खड़े करवा लिए हैं।

आवासन मंडल के. मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए यह भूमि खसरा नंबर 355/6 में 84. 721 हेक्टेयर 6 नवंबर 2012 को आवाप्त की गई थी। 

इसके बाद 27 नवंबर 2012 को प्राप्त होने के बाद वहां आरसीसी पिलर लगाए गए।

 जगह को सूनी देखकर लोगों ने अतिक्रमण शुरू कर दिए।

लोगों के अतिक्रमण  11 दिसंबर 2022 को नगर पालिका व सिटी पुलिस की मदद से हटाए गए।

आवासन मंडल के कर्मचारियों ने पुनः निरीक्षण किया तो पाया कि लोग सिर्फ कब्जा कर रहे हैं। इसके बाद  सब विवरण तैयार किया गया और सिटी पुलिस थाने में आरोपियों के नाम सहित मुकदमा दर्ज करवाया गया।

* असल में राजस्थान पत्रिका सूरतगढ़ टीम ने इस पर एक बहुत बड़ी रिपोर्ट प्रकाशित की थी। रिपोर्ट का शीर्षक था 50 बीघा जमीन खाली करवाई और भूमाफिया ने वहां 70 बीघा जमीन पर पुन:अतिक्रमण कर लिया। इस पर आवासन मंडल ने अपनी जगह संभाली तो यह स्थिति सामने आई। इस पर रिपोर्ट तैयार की और पहली बार इन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। लोगों की निगाह इस मुकदमे की जांच पर टिकी है कि पुलिस इसमें कितनी जल्दी जांच संपन्न करती है। सुखवंतसिंह चावला पहले से ही चर्चित रहे हैं।०0०




यह ब्लॉग खोजें