मंगलवार, 10 जनवरी 2023

सूरतगढ़:भाजपा नेता प्रयागचंद अग्रवाल की पत्नी सावित्री देवी का निधन.

 


सूरतगढ़ 10 जनवरी 2023.

भाजपा के वरिष्ठतम नेता प्रयाग चंद अग्रवाल की धर्मपत्नी सावित्री देवी का मंगलवार 10 जनवरी रात्रि में स्वर्गवास हो गया। उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार मुख्य कल्याण भूमि में 11 जनवरी 2023 बुधवार को सुबह साढे बारह बजे होगा। अंतिम यात्रा निवास मिश्रा काम्पलेक्स के पीछे,ब्राहम्ण धर्मशाला के पास की सड़क से सुबह 12 बजे रवाना होगी। उनके 2 पुत्र महेश और पवन व्यवसाय करते हैं। प्रयागचंद एंड संस फर्म महाराणा प्रताप चौक पर है। 

 * समाजसेवी प्रयाग चंद अग्रवाल जनसंघ के समय से भाजपा के सदस्य हैं। प्रयाग जी वृद्धावस्था के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपस्थित नहीं हो रहे।

महेश के संपर्क नं +919929336766.

* परमब्रह्म उन्हें मोक्ष प्रदान करें। नमन।

करणीदानसिंह राजपूत.

पत्रकार

सूरतगढ़।

यह ब्लॉग खोजें