गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

सूरतगढ़:ब्राह्मणों को एकजुट करेंगे: उमाशंकर तावणिया संयोजक बनाए गए

 


सूरतगढ़ 30 नवंबर 2022.

सभी ब्राह्मणों को एकजुट करने के लिए दिनांक 30 नवंबर 2022 को मुद्गल  निवास स्थान पर सर्व ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध  व्यक्तियों की एक बैठक हुई।

 इस बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के राजनीतिक आर्थिक और समाजिक बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। 

समाज की उन्नति व विकास के लिए सर्व ब्राह्मण समाज को एकजुट करने का निर्णय लिया गया। इस प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए सर्व ब्राह्मण समाज के उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से उमाशंकर तावणीया को संयोजक नियुक्त किया। 


उमाशंकर तावणिया को माला पहनाकर व  मिठाई खिलाकर खुशी प्रसन्नता प्रगट की गई।


 इस बैठक में रतनलाल पारीक , बद्री प्रसाद बिन्नाणी, नरेंद्र शर्मा,ललित किशोर शर्मा, उमेश मुद्गल,मनीष देरासरी, किशन पारीक,कान्हा पारीक,अनमोल शर्मा,सुरेश कोल, लवली शर्मा, नंद लाल पारीक, महेश शर्मा, सुरेश गौड,राजेश शर्मा सौरव तावणिया, मुरलीधर मुद्गल, प्रदीप शर्मा,संजय शर्मा और उमा शंकर यादव विमल सिंह राजपूत ने  उनका स्वागत किया। (वि)०0०






यह ब्लॉग खोजें