शुक्रवार, 10 मार्च 2023

चुनाव लड़ना है तो अपना मुंह खोलें: प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करें।

 





* करणी दान सिंह राजपूत *

राजस्थान विधानसभा के चुनाव 2023 में होने वाले हैं। इन चुनावों के लिए राजनीतिक दलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं में हलचल मची हुई है। वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक अनेक कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

अनेक लोगों ने अपने अपने क्षेत्र में मुंह खोल दिए।किसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की तो किसी ने स्नेह मिलन किया और अपनी बात रख दी कि चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी से टिकट मांगी जाएगी।

*अभी भी अनेक लोग ऐसे हैं जो अपना मुंह बंद रखे हुए हैं।उनकी आवाज कौन उठाए? अगर कोई नाम लिख दे और बाद में उनकी तरफ से समाचार का खंडन कर दिया जाए तो बड़ी विकट स्थिति होती है। 

*अच्छा यह है कि जो लोग नर या नारी किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।अगर उनके दिमाग में चुनाव लड़ने की इच्छा है तो प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके अपना मुंह खोलना चाहिए। बिना मुंह खोले कोई भी उनका नाम उनकी योग्यता उनके कार्य के बारे में कैसे लिख सकता है? कैसे प्रचारित कर सकता है? चुनाव लड़ना है तो अपना मुंह खोलना चाहिए।०0०

7 नवंबर 2022.

अपडेट 10 मार्च 2023.

करणी दान सिंह राजपूत,

स्वतंत्र पत्रकार,

(राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से आधिस्वीकृत)

 सूरतगढ़ (राजस्थान)

94143 81356

******


यह ब्लॉग खोजें