सूरतगढ़ में 2 लिफ्ट स्वीकृति:मंडल रेल प्रबंधक का सम्मान
* करणीदानसिंह राजपूत *
उ.प.रेलवे के बीकानेर संभाग प्रबंधक राजीव श्री वास्तव का सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर पूर्व घोषणा के तहत रेल विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
* सूरतगढ़ में दो लिफ्ट स्वीकृत करवाने की खुशी में मंडल रेल प्रबंधक को साफा पहनाकर शॉल ओढ़ा कर माल्यार्पण कर सम्मानित कियागया।
मंडल रेल प्रबंधक का इस स्वीकृति पर आभार प्रकट किया गया।
* सूरतगढ़ वाशिंग लाइन का आधुनिकीकरण कर 24 कोच की करने के साथ गंगानगर सूरतगढ़ लालगढ़ रामदेवरा जैसलमेर की समय सारणी बदलकर इस पैसेंजर ट्रेन को स्थाई करने की मांग की गई।
इस मौके पर जिला संयुक्त रेल संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष ललित किशोर शर्मा व्यापार मंडल सूरतगढ़ अध्यक्ष दर्शन भगत प्रणामी, एडवोकेट साहब रामस्वामी, रेल विकास संघर्ष समिति संयोजक मास्टर रामप्रताप खोरवाल सचिव हेमंत चांडक सुरेश सिडाना संजय बैद, अशोक मुखीजा नरेंद्र ओझा भंवर बारिया शिव चंद्र शर्मा उमेश मुद्गल पंकज शर्मा हनुमान सिंह सिसोदिया रामस्वरूप गुरुचरण सिंह कंबोज सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।०0०