मंगलवार, 1 नवंबर 2022

भ्रष्टाचारियों को कानून और डंडे से ठीक करने में लगे हैं मोदी और योगी: जयसिंह राठौड़ सूरतगढ़

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 1 नवम्बर 2022.

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जय सिंह राठौड़ ने बहुत जोश के साथ कहा कि भ्रष्टाचारियों को कानूनी शक्ति और डंडे से ही ठीक किया जा सकता है। इस कार्य में प्रधानमंत्री मोदी और योगी दोनों लगे हुए हैं।



जय सिंह राठौड़ भारत सरकार के सूरतगढ़ फार्म से सेवानिवृत्त है और सख्त बयान देने के माहिर हैं। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर 2022 को पुराने बस स्टैंड पर केन्द्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कृत राजस्थानी साहित्यकार मनोजकमार स्वामी एवमं करणी दान सिंह राजपूत से बातचीत करते हुए जय सिंह राठौड़ ने कहा कि देश को बहुत सालों से भ्रष्टाचारी खोखला कर रहे हैं,खा रहे हैं।इसको सहन नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी दोनों भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध लगे हुए हैं और दंडित कर रहे हैं। जय सिंह राठौड़ ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को कानूनी डंडे से ही ठीक किया जा सकता है। भ्रष्टाचारियों को कड़ाई से ही ठीक किया जा सकता है।भ्रष्टाचारियों से कोई विनम्र व्यवहार नरम व्यवहार नहीं होना चाहिए। देश को आगे बढ़ाने के लिए भ्रष्टाचारियों को दंडित करना और भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करना बहुत जरूरी है।०0०







यह ब्लॉग खोजें