रविवार, 30 अक्तूबर 2022

सूरतगढ़:भाजपा में सुरेंद्र सिंह राठौड़ भी 2023 चुनाव के टिकट के दावेदार

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 30 अक्टूबर 2022.

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने भी घोषणा की है कि वे 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा टिकट के दावेदार होंगे। सनसिटी रिसोर्ट के  हॉल में रविवार 30 अक्टूबर को आयोजित दीपावली स्नेह मिलन एवं प्रीति भोज कार्यक्रम में राठौड़ ने मंच से अपने संबोधन में यह घोषणा की। यह कार्यक्रम सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने ही आयोजित किया था जिसमें सैकड़ों व्यक्ति उपस्थित हुए।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा में नये युवा चेहरे को  टिकट देने की मांग बढ रही है। भाजपा के अनेक लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

विनोद सारस्वत, पवन ओझा व संजय सोढा ने वक्तव्य दिए। सुरेंद्र सिंह राठौड.

मंच संचालन महेन्द्र सिंह शेखावत ने किया।

सुरेंद्र सिंह राठौड़ का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। भाजपा के अनेक कार्यकर्ता इस स्नेह मिलन में उपस्थित रहे।




भाजपा के युवा नेता प्रेम सिंह राठौड़,विनयसिंह चंदेल,अजय सिसोदिया,जगदीश मेघवाल, राजगिरी,कृष्ण छीपा,अमित कपूर,किशन स्वामी, दीपू बवेजा,दीपू चोहान, प्रहलाद सिंह राठौड़ अध्यक्ष राजपुत संस्था, जयलाल भादू, लड्डू मुद्गल,राजेश शर्मा, आत्माराम बिश्नोई, पवन स्वामी, जयवीर सिंह राठौड़,पूर्व सरपंच फतेह सिंह राठौड़, सुरेन्द्र स्वामी करडु , सुभाष चौहान, विकास दीप गाबा,अनिल भार्गव, गोरव बलाना, मोहन जी, अशोक गोयल, अनिल भार्गव विकास शेखावत ,मंयक वशिष्ठ, सुरेश मिश्रा, कुलदीप बिश्नोई, विरेंदर शेखावत (पूर्व सरपंच) सहित कई लोग मौजूद थे। सुरेंद्र सिंह राठौड़ नगरपालिका सूरतगढ़ में पार्षद रह चुके हैं तथा वर्तमान में उनकी माता भाजपा की ओर से पार्षद हैं।०0०







यह ब्लॉग खोजें