गुरुवार, 16 दिसंबर 2021

पंचायत समिति सूरतगढ़:भाजपा व कांग्रेस को बहुमत की संभावना नहीं:निर्दलीयों से गेम होगा

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 16 दिसंबर 2021.

पंचायत समिति सूरतगढ़ के चुनाव 18 दिसंबर को होंगे मगर भाजपा कांग्रेस की टक्कर के बावजूद किसी को बहुमत मिलने के संकेत नहीं आ रहे। पहले भाजपा की स्थिति कमजोर मानी जा रही थी लेकिन अब भाजपा कांग्रेस में कड़ी टक्कर के संकेत हैं।

23 सदस्य की पंचायत समिति में भाजपा और कांग्रेस में प्रत्येक के आठ नौ सदस्य आने की संभावना है। 

बसपा के 2 सदस्य की उम्मीद की जा रही है और  4 निर्दलीयों के आने की संभावना भी मानी जा रही है। 

भाजपा कांग्रेस में बहुमत नहीं होने की  स्थिति में प्रधान पद जोड़जाड़ कर ही बनेगा। इसके अलावा यहां  इस स्थिति को मानते हुए कुछ और गेम भी खेलने के कार्य होंगे जिनमें कोई नई स्थिति पैदा होने की संभावना हो सकती है। प्रधान पद पर अभी किसी की  सफलता का दावा नहीं किया जा सकता।

 प्रधानगी किसको मिलती है यह अभी स्पष्ट सामने नहीं आ रहा है और गेम निर्दलियों और बसपा के हाथ में होते हुए चलेगा की संभावना प्रबल रहेगी।०0०









यह ब्लॉग खोजें