रविवार, 21 नवंबर 2021

पालिका के पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल और उनकी पत्नी पार्षद विमला कांग्रेस में शामिल


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 21 नवंबर 2021.

ब्याह शादियों की हलचल के बीच सूरतगढ़ में आज राजनीतिक हलचल में बड़ी खबर है कि पूर्व पालिका अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल पुन: कांग्रेस में शामिल हो गए। उनकी धर्मपत्नी विमला मेघवाल जो वर्तमान में निर्दलीय पार्षद के रुप में चुनी गई थी वह भी कांग्रेस में शामिल हुई।

पूर्व विधायक गंगाजल मील ने बनवारी लाल को माला पहनाई और श्रीमती विमला मेघवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर कांग्रेस में शामिल किया।






गंगाजल मील के कार्यकाल में बनवारी लाल मेघवाल नगरपालिका अध्यक्ष चुने गए और 2009 से 2014 तक इनका कार्यकाल रहा। नगरपालिका के पिछले चुनाव से कुछ पहले असंतोष उपजा और बनवारी लाल कांग्रेस से अलग हो गए थे।

सूरतगढ़ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद परसराम भाटिया और ब्लॉक संगठन महामंत्री धर्मदास सिंधी पिछले कुछ दिन से बनवारीलाल को कांग्रेस में वापसी की कोशिश कर रहे थे। यह कोशिश शनिवार को पूरी हुई और बनवारीलाल मेघवाल ने अपनी सहमति दी।

बनवारीलाल मेघवाल के पुत्र की इसी सप्ताह शादी होने वाली है इसलिए व्यस्तता में आज का दिन चुना गया।


रविवार 21 नवंबर को दिन के 3 बजे यह कार्यक्रम वसंत विहार स्थित बनवारीलाल मेघवाल के निवास स्थान पर हुआ जिसमें पूर्व विधायक गंगाजल मील ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया धर्मदास सिंधी कुछ पार्षद एडवोकेट श्याम चुघ कांग्रेस नेता गुरदर्शनसिंह सोढ़ी, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष  दीपक भाटिया आदि इस अवसर पर मौजूद थे।

कांग्रेस की नगरिया राजनीति में यह बड़ी हलचल है जिसका असर आने वाले दिनों में दिखाई देना संभावित है।०0०

********










यह ब्लॉग खोजें