सोमवार, 11 दिसंबर 2017

सांड की टक्कर से 91 साल का वृद्ध घायल


- गंभीर समस्या बने निराश्रित गोवंश-

संगरिया. घर के आगे गली में खड़े एक वृद्ध को सांड ने टक्कर दे मारी। घायल वृद्ध को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए हनुमानगढ़ रेफर कर दिया। 

 ताराचंद (91) पुत्र धन्नाराम  निवासी वार्ड नं 6 रविवार 10.12.2017. सुबह करीब 11.30 बजे गली में अपने घर के आगे खड़े थे। अचानक एक आवारा सांड न पीछे सेे उन्हें टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही वे बुरी तरह घायल हो गए। एक पांव में फ्रेक्चर हो गया। उन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ.अरविंद शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। 

(राजस्थान पत्रिका)

सूरतगढ़ श्रीगंगानगर पीलीबंगा  में भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है। शहरी अभियान में यह बिंदु भी होता है।नगरपालिका काम दायित्व है।

यह ब्लॉग खोजें