
सूरतगढ़ 4 जनवरी। गुरू गोविंदसिंह जयंती के पूर्व दिवस पर नगर कीर्तन निकाला गया। शहर में अनेक जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया व गुरू ग्रंथ साहिब को सिर नवाया गया। श्रद्धालु महिलाएं आगे आगे सड़क मार्ग साफ करते हुए पालकी के आगे आगे चल रही थी।
युवाओं की दुपहिया रैली भी आगे चल रही थी। पटाखे धमाके किए जा रहे थे। नगर कीर्तन पर पुष्प वर्षा हो रही थी। इसके कई चित्र हैं जिनके दर्शन करें। इस अवसर पर शौर्य वीरता के करतब भी हुए जिनको अलग से दिया है। वह भी देखें।