सोमवार, 21 अक्तूबर 2019

सूरतगढ़ रेलवे रोड पर दुकान का अवैध निर्माण सीज कब होगी.


सूरतगढ़ 21अक्टूबर2019.

 रेलवे रोड मुख्य बाजार में नगरपालिका की रोक-टोक के बावजूद दुकान मालिक नगर पालिका नियमों के विपरीत दुकान का निर्माण करवा रहा है। यदि यह निर्माण अनहोनी से गिरता है तो आने जाने वालों पर जानलेवा होगा। नगर पालिका एक्ट में स्पष्ट लिखा हुआ है कि आधार से आगे छज्जा  निकाला हुआ हो तो उसके ऊपर कमरा/ बंद निर्माण नहीं किया जा सकता। छज्जा ल बालकनी खुली रखी जानी चाहिए। यह मालिक छज्जे के ऊपर 9 इंची की दीवार से ऊपर भी बड़ी दुकान बनवा रहा है। कानून तोड़कर इसका निर्माण किया जा रहा है।

नगर पालिका के पास  सीज करने का अधिकार है। उपखंड अधिकारी की देखरेख में दुकान सीज करवा कर ही कोई करवाई हो सकती है। जनता को बचाने के लिए निर्माण को गिराती है। उक्त अवैध निर्माण पर लोगों की निगाहें लगी है।नगरपालिका ईओ लालचंद सांखला और निर्माण शाखा को अवैध खतरनाक निर्माण की जानकारी हो चुकी है जिससे उनकी भी जिम्मेदारी है कि तुरंत ही कार्रवाई करे।

********


यह ब्लॉग खोजें