रविवार, 19 जुलाई 2026

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे की 200 वीं जयंती मनाई गई.

  

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 19 जुलाई 2026. भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान सेना नायक मंगल पांडे की 200 वीं जयंती यहां ब्राह्मण धर्मशाला में क्रांतिकारियों को स्मरण रखने वाले जागरूक लोगों द्वारा मनाई गई।

शहीद मंगल पांडे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंगल पांडे अमर रहे के नारों से वातावरण को गूंजायमान किया।

क्रांतिकारी महावीर भोजक और कामरेड मदन ओझा ने कहा कि जिस वक्त महानायक मंगल पांडे ने अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ विद्रोह किया उस वक्त संसार में अंग्रेजों का सूर्य अस्त नहीं होता था। दुनिया भर में उनका राज था। ऐसी ताकतवर हुकूमत के खिलाफ मंगल पांडे का बगावत करना यह साबित करता है कि वे बहुत जीविट और दिलेर देशभक्त थे। उनकी यह बगावत सुलगते सुलगते पूरे 90 साल बाद देश को आजादी मिली। ऐसे क्रांतिकारी को याद करना प्रत्येक नागरिक का फर्ज बनता है।

 इस मौके पर जितेंद्र शर्मा योगेश स्वामी विमल सिंह रमेश चंद्र माथुर रमेश पारीक गौरव ओझा महेश सरावगी उपस्थित थे। ०0०






यह ब्लॉग खोजें