सोमवार, 13 जुलाई 2026
सूरतगढ़:मनीषकुमार पारीक ने ईओ का कार्यभार ग्रहण किया.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 13 जुलाई 2026. नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी पद पर मनीषकुमार पारीक ने जोईन किया। कार्यभार ग्रहण के बाद नगरपालिका के सभा कक्ष में चल रहे शहरी सेवा शिविर में पहुंच कर व्यवस्था को देखने लगे।
* मनीषकुमार पारीक की जोईनिंग पर शुभकामनाएं दी गई। माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ भेंट किए गये।
* इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी करणीदानसिंह राजपूत, पूर्व प्रधान चंदुराम लेघा, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीबिजयनगर राजेंद्र लेघा, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में एडवोकेट भागीरथ बिश्नोई, स.उजागरसिंह,बाबूसिंह खीची और पूर्व पार्षद हरीश दाधीच,अंकुर लड़ोईया,
पूर्व पार्षद चन्नी व अनेक लोग मौजूद रहे। लोगों ने शुभकामनाएं दी और अनेक ने शहर की हालात सुधारने के लिए आग्रह किया। बाबू सिंह खीची ने भाजपा सरकार की विकास नीतियों व योजनाओं को लागू करने की बात कहते हुए भ्रष्ट गलत लोगों से दूर रहकर जनहित व विकास करने की सलाह दी।
०0०
०0०
शनिवार, 11 जुलाई 2026
सूरतगढ़.सफाई,नाले,वार्डों की समस्याओं पर कार्य प्रथम के प्रयास होंगे- राहुल लेघा भाजपा नेता.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 11 जुलाई 3026.
भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश मंत्री राहुल लेघा ( सूरतगढ़ पंचायत समिति डायरेक्टर रहे) ने स्वायत्त शासन विभाग की तबादला सूची जारी होने व सूरतगढ़ में ईओ मनीष पारीक की नियुक्ति के बाद शहर के बारे में बातचीत में कहा की नालों की सफाई बरसात पानी निकासी को पहली आवश्यकता मान कर सभी समुचित प्रबंध किए जाएंगे। वार्ड 45 की गंदगी पर भी कहा गया। लेघा ने कहा कि हर वार्ड में पहुंच कर जनता से समस्याओं पर बातचीत की जाएगी और उनके निस्तारण पर ध्यान दिया जाएगा।
नये ईओ मनीष पारीक के बारे में बताया कि वे सोमवार को जोईन करेंगे। जोईनिंग के वक्त पूर्व प्रधान चंदुराम लेघा ( पंचायत समिति सूरतगढ़) व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।
भाजपा सरकार केंद्र व राज्य सरकार की जनहित नीतियों के अनुसार कार्य होंगे जिससे आम लोगों को लाभ मिल सकेगा। लेघा ने बताया कि सबकुछ अच्छा करने की पूरी कोशिश रहेगी। ( विदित रहे कि भाजपा के वरिष्ठ नेता चंदुराम लेघा युवा नेता राहुल लेघा के दादा हैं)
०0०
सूरतगढ़:मनीष पारीक नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 11 जुलाई 2026. नगरपालिका सूरतगढ़ में अधिशाषी अधिकारी के पद पर मनीष पारीक को लगाया गया है। पारीक को नगर परिषद श्री गंगानगर से ईओ पूजा शर्मा के स्थान पर लगाया गया है। स्वायत्त शासन विभाग की स्थानांतरण सूची आज सार्वजनिक हुई है। ईओ पूजा शर्मा ने यहां 20 फरवरी 2024 को जोईन किया था।
०0०
गुरुवार, 9 जुलाई 2026
लेघा कासनिया में रस्साकस्सी तेज.लेघा का है बड़ा गेम.सूरतगढ़ की राजनीति.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 9 जुलाई 2026.
नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी पद से पूजा शर्मा को हटाने और अपनी डिजायर के अधिकारी को लगवाने तक ही सीमित नहीं है राहुल लेघा का गेम। यह गेम आगे की विधानसभा क्षेत्र को अपने हिसाब से संचालित करने का पहला कदम है। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल लेघा ने भाजपा युवा मोर्चे का प्रदेश मंत्री बनने के बाद कासनिया की मजबूत समझी जाने वाली हालत को चुनौती पूर्ण हिला दिया है। कासनिया अपनी शक्ति को बचाने में लगे हुए कार्य कर रहे हैं।
सूत्रानुसार नगरपालिका सूरतगढ़ में ईओ पूजा शर्मा के अलावा चार पांच प्रमुख सीटों के कर्मचारियों का तबादला और उनकी सीटों पर नये कर्मचारी लगाकर कासनिया तंत्र को समूचा भंग करना है। श्रीबिजयनगर व अनूपगढ़ नगरपालिकाओं से कर्मचारी यहां सूरतगढ़ में स्थानांतरित हो सकते हैं,या किसी ओर जगह से भी हो सकते हैं।
* ईओ पूजा शर्मा का स्थानांतरण पक्का होगा। यह एक परिवर्तन कासनिया को पीछे धकेलने वाला है। ऐसी रस्साकस्सी में कासनिया पक्ष यह चाहता है कि राहुल लेघा की डिजायर वाले को ईओ सूरतगढ़ न लगाया जाए। अगर लेघा की डिजायर पूरी होती है तो कासनिया की राजनैतिक पावर को बहुत बड़ा धक्का लगता है। क्योंकि नगरपालिका काम के हिसाब से विधानसभा का बड़ा वोट बैंक है। इस ईओ पद पर कौन आएगा? कासनिया और लेघा में से कौन अपनी डिजायर फिट करवा पाएगा? यह 10 जुलाई को तबादला सूची आने पर ही मालुम पड़ सकेगा, लेकिन राहुल लेघा की डिजायर शक्तिशाली होने से कासनिया में घबराहट वाली हलचल तो पैदा हो ही गयी है। कासनिया की घबराहट की चर्चाओं से राहुल लेघा की राजनैतिक स्थिति यहां मजबूत समझी जा रही है। ईओ का प्रशासनिक पद नगरपालिका में सबसे बड़ा है और इस पद पर पूजा शर्मा को रखने और न रखने के बीच दो पक्षों में जबरदस्त रस्साकस्सी चल रही है। दोनों तरफ के लोग सक्रिय हैं। पूजा शर्मा का जाना तय माना जा रहा है। कासनिया पूजा शर्मा को यहां रखने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। पूर्व राज्य मंत्री रामप्रताप कासनिया के पुत्र संदीप कासनिया सक्रिय है।
पूजा शर्मा को यहां से स्थानांतरित किया जाता है तो यह कासनिया की पावर को कमजोर करने वाला होगा और आगे भविष्य की राजनीति को पूरी तरह से प्रभावित करेगा। सूत्रानुसार भाजपा जिला स्तर पक्ष पूजा शर्मा को सूरतगढ़ नहीं रखना चाहता,जो अब पूरा सक्रिय हुआ है। इसका कारण यह है कि पूजा शर्मा की कार्यप्रणाली से नाराजगी है कि सरकार की नीतियों के अनुसार कार्य नहीं हो रहे व योजनाएं लागू नहीं हो रही, जिनका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा। राहुल लेघा का भी यही मानना है की सरकार की योजनाओं का लाभ ईओ पूजा शर्मा की कार्यप्रणाली से मिल नहीं रहा है, लोग परेशान हो रहे हैं।
स्वायत्त शासन विभाग की तबादला सूची तैयार है लेकिन वह 10 जुलाई अंतिम दिन दोपहर बाद जारी होगी ताकि कोई इधरउधर की भागदौड़ नहीं कर सके। तबादला सूची बाबत राहुल लेघा का मानना है कि सब कुछ ठीक होगा। ०0०
शनिवार, 4 जुलाई 2026
सूरतगढ़:गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा का नाला साफ नहीं. स्वच्छ भारत अभियान फेल.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 21 जून 2026.अपडेट 4 जुलाई 2026.
गुरूद्वारा श्रीगुरु सिंघ सभा धार्मिक पवित्र स्थल जहां हजारों श्रद्धालु नर नारी प्रतिदिन सुबह से शाम गुरूग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेकने पहुचते हैं वहां गुरूघर के चारों ओर नालों की गंदगी का बदबू भरा वातावरण है।
गुरूघर का आसपास का क्षेत्र साफ सुथरा होना चाहिए लेकिन नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा की निरीक्षण नहीं करने के कारण नालेगंदगी भरे हैं। यहां महीनों से सफाई नहीं होने से नालों में घासपात पौधे ऊग चुके हैं तथा गंदगी नालों से बाहर फैलती है। गुरूद्वारे के पीछे पच्छिम और दक्षिण में बहुत बुरा हाल है।
नगरपालिका प्रशासन ईओ पूजा शर्मा और प्रशासक भरतजयप्रकाश मीणा को सरकार के और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की कोई परवाह नहीं है। यहां स्वच्छ भारत अभियान को फेल करके रख दिया है।
* नगरपालिका की ईओ पूजा शर्मा निरीक्षण नहीं करती इसलिए उनकी और यहां के सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की आंखें खोलने के लिए आज 21 जून 2026 की शाम 7 -17 बजे यहां की वीडियोग्राफी की गई। ये फोटो साबित करते हैं कि यहां सत्ता चलाने वाले पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया नगरपालिका प्रशासन और ईओ पूजा शर्मा की कार्यप्रणाली में तुरंत सुधार करें। गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा के नाले ही नहीं आसपास भी गंदगी और कचरे के ढेर पड़े हैं। गुरद्वारा के पास ही बाबा हरिराम जी का मंदिर है, उसके पास के इलाके,गुरूद्वारे के पीछे महाराजा सिनेमा के पास की सड़क,प्राईवेट बस स्टैंड और रोडवेज बस स्टैंड के हालत भी बुरे हैं। 👌 विडिओ मेरे नाम के फेसबुक एकाउंट पर देख सकते हैं।०0०
गुरुवार, 2 जुलाई 2026
सूरतगढ़ में पावर ट्रांसफर रामप्रताप कासनिया से राहुल लेघा की ओर.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में राजनैतिक पावर बुजुर्ग रामप्रताप कासनिया पूर्व राज्यमंत्री से युवा राहुल लेघा की ओर ट्रांसफर हो रही है जिसकी झलक नजर आने लगी है। राहुल लेघा को भारतीय युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद उनके यहां लोगों की उपस्थिति में हर रोज बढोतरी हो रही है। यह चर्चा शुरू हो गई है कि अब डिजायर (सिफारिश) किसकी चलेगी?
* राजनैतिक चर्चा करने वालों का मानना है कि रामप्रताप कासनिया का पारिवारिक घेरा पिता रामप्रताप व पुत्र संदीप तक सीमित है जो राजनीति में अभी आया है जबकि राहुल लेघा का पारिवारिक घेरा विशाल है और सभी वर्षों से सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। राहुल के दादा चंदुराम लेघा सूरतगढ़ पंचायत समिति के प्रधान रह चुके हैं। राहुल लेघा अभी पंचायत समिति सूरतगढ़ में डायरेक्टर हैं। यहां लोगों का मानना है कि संदीप कासनिया के पास भाजपा में कोई भी पद नहीं है।
सबसे बड़ी महत्वपूर्ण चर्चा यह हो रही है कि आगे डिजायर राहुल की चलेगी। राहुल की पकड़ सूरतगढ़ सिटी में मजबूत हो रही है। राहुल की स्थिति मजबूत हो रही है तो निश्चय ही रामप्रताप कासनिया की स्थिति कमजोर हो रही है। संदीप कासनिया का ध्यान अभी सिटी में संपत्ति पर है और इस कारण से राजनीति में पिछड़ हो रही है।
राहुल लेघा का निवास सूरतगढ़ सिटी में होने से वहां पहुंच आसानी से हो रही है। राहुल लेघा की कार्यवाही के नतीजे आने शुरू हैं जिनके कारण से लोगों का झुकाव उनकी तरफ बढ रहा है। इसे राजनैतिक स्वरूप में आसानी से समझा जा सकता है कि पावर कासनिया की ओर से लेघा की ओर चल रही है। राजनीति में कब क्या हो जाए के लिए पूर्व में अनुमान लगाना संभव नहीं लेकिन राहुल लेघा के मामले में राजनीति करवट लेती दिख रही है। राहुल ने तेजी रखी तो संपर्क तेजी से बढेंगे। 2 जुलाई 2026.
०0०
बुधवार, 1 जुलाई 2026
राहुल लेघा को राजस्थान सरकार द्वारा भामाशाह सम्मान.स्टेडियम बनाने पर सम्मान.
* करणीदानसिंह राजपूत *
जयपुर/ सूरतगढ़ 1 जुलाई 2026.
राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 30वें भामाशाह सम्मान-2026 समारोह में शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंचायत समिति सदस्य, सूरतगढ़ एवं प्रदेश मंत्री, भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान इंजी. राहुल लेघा को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।
जयपुर में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर तथा उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बेरवा सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राहुल लेघा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ समाज और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने इस सम्मान के लिए राजस्थान सरकार, शिक्षा विभाग एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया।
श्री राहुल लेघा को गांव के विद्यालय में स्टेडियम बनाने के लिए सम्मानित किया गया। ग्रामीण क्षेत्र से अच्छे खिलाड़ी तैयार होकर राज्य,राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में पहुंचे, यह विचार करके ग्राम के विद्यालय में स्टेडियम बनाया गया। सूरतगढ़ के ग्रामीण इलाके में स्टेडियम बनाना चर्चित रहा था।०0०
मंगलवार, 30 जून 2026
ईओ पूजा शर्मा के विरुद्ध हो सकता है बड़ा एक्शन.गलत बनाए गये पट्टे निरस्त करने थे ,नहीं किए.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 30 जून 2026.
राजस्थान में भाजपा की सरकार है और कांग्रेस राज में मनोनीत अध्यक्ष परसराम भाटिया द्वारा बनाए गए गलत पट्टों को निरस्त करने के बजाय ईओ पूजा शर्मा ने सरकार को गलत रिपोर्ट भेजी और 13 महीनों से मामले को दबा रखा है। पूजा शर्मा ने लोकसेवक का कर्तव्य पूरा करने के बजाय पट्टे लेने वालों को बचा रखा है। सरकार को झूठी रिपोर्ट भेज दी,यह सोचकर कि फाईलें कौन देखता है,गलत पट्टे भी बच जाएंगे और गुपचुप जांच फाईल इधरउधर करदी जाएगी।
👍 ये पट्टे पार्षदों के परिजनों, बड़े लोगों, सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों व सूरतगढ़ से बाहर रहने वालों के झूठे दस्तावेजों से,नगरपालिका स्टाफ की मिलीभगत से हड़पे हुए हैं। सड़कों के किनारे,सड़क पर पट्टे बना दिए जिनकी जमीन कीमत करीब 10 करोड़ रू है।
* डीएलबी ने शिकायत पर जांच की कार्वाई क्षेत्रीय उपनिदेशक बीकानेर को सौंपी। उपनिदेशक ने नगरपालिका ईओ को लिखा। ईओ पूजा शर्मा ने मई 2025 को उपनिदेशक को जवाब दिया। ईओ ने हरेक पट्टे की नोटिंग में एक जैसी टिप्पणी लिखी। लिखा गलत दस्तावेज से पट्टे गलत बने,निरस्तीकरण की कार्वाई शुरू कर दी है, जांच पूरी होने पर अवगत करा दिया जाएगा। पार्षदों के परिजनों के पट्टों बाबत लिखा कि पार्षद पट्टे नहीं ले सकते। पट्टे गलत जारी हुए, निरस्तीकरण कार्वाई शुरू कर दी गई है। सरकारी अधिकारी कर्मचारी पट्टे नहीं ले सकते,निरस्तीकरण की कार्वाई शुरू कर दी है। मानकसर के व्यक्ति द्वारा पट्टा लिए जाने पर भी लिखा है कि गलत वोटर लीस्ट बना कर लिया। सड़क पर पट्टा गलत जारी होने का लिखा जिसमें निरस्तीकरण शुरू करने का उल्लेख नहीं किया।
* ईओ पूजा शर्मा ने 13 महीने पहले पट्टे निरस्तीकरण कार्वाई शुरू करने का लिखा और 13 महीनों में कार्वाई के बजाय पट्टे लेने वालों से सांठगांठ कर ली तथा पट्टे निरस्त नहीं किए। यह कार्वाई तो उसी समय पूरी कर,लोगों के अतिक्रमण ध्वस्त कर जमीन नगरपालिका के कब्जे में ले लेनी थी। नगरपालिका संपत्ति के बोर्ड वहां लगा दिए जाने थे।
👌 एक मामला पानादेवी को गलत पट्टा जारी करने की शिकायत का था। ईओ पूजा शर्मा का नाम था। उस पट्टे को ईओ पूजा शर्मा ने तुरंत निरस्त किया। पानादेवी का अतिक्रमण ध्वस्त कर नगरपालिका संपत्ति का बोर्ड लगा दिया था, लेकिन 13 पट्टों के मामले में लोकसेवक का कर्तव्य नहीं निभाया। ईओ पूजा शर्मा पर बड़ा एक्शन हो सकता है। पूजा शर्मा इस मामले में सख्ती हुई तो जांच के बाद नौकरी से बर्खास्त भी हो सकती है। अभी चलते शहरी सेवा शिविर में गुपचुप पट्टे निरस्तीकरण भी कर सकती है। मामला एक बार फिर सरकार की शिकायत में पहुंचा है।०0०
सोमवार, 29 जून 2026
सूरतगढ़ की राजनीति में राहुल लेघा की बढी ताकत. सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र 2026. लेटेस्ट रिपोर्ट.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ विधानसभा क्षेत्र में युवा चेहरे राहुल लेघा का ग्रामीण इलाकों में बढ रहा प्रभाव और शहर में राजनीतिक चर्चा बढ रही है वह अन्य नेताओं को पीछे छोड़ रही है। कुछ नेताओं का घटनाओं पर अचानक प्रगट होना और कुछ की राजनीतिक फाईलें जनता में बंद होने की स्थिति में नया चेहरा राहुल लेघा राजनीति और सामाजिक कार्यों में पारिवारिक पृष्ठभूमि की सक्रियता से लगातार आगे नजर आ रहा है।
* राहुल लेघा को भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान का प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद से सूरतगढ़ की राजनीति में हलचल हुई है। यह हलचल राहुल लेघा की ओर आकर्षित कर रही है।
* विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा प्रत्याशी रामप्रताप कासनिया की हार की राजनैतिक समीक्षा यह रही कि लोग कासनिया को लगातार दुबारा सही नहीं मान रहे थे। (* उस समय जाट वर्ग का विरोध नहीं था। कासनिया का विरोध था। अभी भी इस वर्ग का कोई विरोध नहीं है। )
राहुल लेघा 2023 में भी दावेदार थे। आगामी विधानसभा चुनाव 2028 में राहुल लेघा को प्रत्याशी बनाए जाने का पक्ष अधिक मजबूत होगा। यह अभी आभास होने लगा है। विधानसभा चुनाव 2028 की चर्चा काफी पहले 2026 में करने का सीधा मतलब है कि हमारी राजनैतिक स्पर्श की नजर लगातार आम लोगों की गतिविधियों पर है। जो दिखाई दे रहा है वह लिखा जा रहा है। राजनीति में लगातार सक्रियता और लोगों से संपर्क भी लगातार रखना जरूरी होता है। यह स्थिति कायम रखना राहुल लेघा और उनके समर्थकों के लिए बहुत जरूरी है। राजनीति में हर कदम संभल संभल कर रखना होता है,यह पूरा परिवार अच्छे रूप में जानता है।
* सूरतगढ़ में राहुल लेघा को अपनी टीम में नये उत्साही लोगों को रखना होगा। बुझे और निरुत्साहित लोगों का संपर्क गति में तेजी नहीं रखता।
👌 राहुल लेघा पर करणी प्रेस इंडिया पर एक विशेष रिपोर्ट. 28 फरवरी 2022 को दी गई थी। वह रिपोर्ट यहां एक बार फिर बिना किसी संशोधन के दी है। यह रिपोर्ट करणी प्रेस इंडिया पर अभी भी मौजूद है।
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ सीट पर बुजुर्गों की कई साल की राजनीति के चलते पिछले दो-तीन साल से लगातार मांग उठ रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में नया चेहरा हो युवा चेहरा हो।
इस मांग को पूरा करने के लिए पारिवारिक राजनैतिक पृष्ठभूमि और इलाके की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले लेघा परिवार से भारतीय जनता पार्टी की ओर से टिकट मांगेंगे राहुल लेघा सुपुत्र महावीर लेघा। 26 वर्षीय राहुल लेघा इस समय पंचायत समिति सूरतगढ़ के रघुनाथपुरा गुडली इलाके से डायरेक्टर हैं।
राहुल लेघा के दादा चंदू राम लेघा पंचायत समिति सूरतगढ़ में योग्य और प्रसिद्ध प्रधान रह चुके हैं।
*भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार युवा चेहरे राहुल लेघा के बारे में पहले बात करें।*
राहुल लेघा भारतीय जनता पार्टी के अग्रिम संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य रहते महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर से 2014-15 में छात्र संघ अध्यक्ष रहे।
उच्च शिक्षित राहुल लेघा माइनिंग में बीटेक करने के बाद हिंदुस्तान जिंक में जिंक में 2015 से 2019 तक सर्विस में रहे। क्षेत्रीय राजनीति में प्रवेश करने के लिए 2019 में नौकरी छोड़ कर इलाके में युवाओं की टीम के संग राजनीति और सामाजिक कार्यों में उत्तरे। पंचायत समिति सूरतगढ़ के 2022 के चुनाव में एक महत्वपूर्ण इच्छा को लेकर चुनाव लड़ा और डायरेक्टर चुने गए। राहुल लेघा इलाके के विकास को लेकर बहुत बड़े सपने संजोए हुए हैं और वे सपने विधानसभा क्षेत्र तक पूरे करने के इरादे हैं।
* हम आते हैं परिवार की राजनीति और वर्तमान स्थिति पर*
चंदू राम लेघा इस समय करीब 72 साल की उम्र में भी राजनीतिक लोकप्रियता प्राप्त किए हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी में एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। यह पहचान उनके विगत पदों और कार्यों के कारण स्थाई बनी हुई है। इनके पौत्र राहुल लेघा सूरतगढ़ पंचायत समिति के डायरेक्टर चुने गए। इन्हीं के 1 पुत्र राजेंद्र लेघा नगर पालिका श्रीबिजयनगर के अध्यक्ष हैं।
एक पुत्र धनराज लेघा जोधपुर हाईकोर्ट में वकालत करते हुए वापस ग्रामीण क्षेत्र में लौटे और रघुनाथपुरा गांव में श्री कृष्ण गौशाला में अध्यक्ष के रूप में गौ सेवा में लगे हैं। चंदूराम लेघा की एक खासियत रही है। उन्होंने गौ सेवा के लिए भी दान देने में कमी नहीं रखी। गौशाला निर्माण के वक्त 21 लाख रुपए दान दिए। अब 6 फरवरी 2022 को 11लाख रुपए फिर दान दिए। इलाके में गोवंश रक्षक के रूप में भी एक ख्याति बनी हुई है।
* राहुल की भाजपा टिकट की दावेदारी में दादा की राजनीति और इलाके की सेवा *
राहुल लेघा भाजपा की टिकट के लिए जो प्रबल दावेदारी कर रहे हैं,उसमें पारिवारिक जनसेवा और राजनीतिक पहचान बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
दादा चंदू राम जी लेघा (सुपुत्र भारूराम जी लेघा) का जन्म 4 अप्रैल 1949 को हुआ। हायर सेकेंडरी करने के साथ ही वे अपने ग्रामीण क्षेत्र में में कार्य में आगे निकले। 1973 से 1982 तक रघुनाथपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर रहे। 1989 में तिलहन उत्पादक सहकारी समिति रघुनाथपुरा के अध्यक्ष रहे और 1992 में तिलम संघ बीकानेर के अध्यक्ष रहे।
1982 से 1988 तक गोविंद सर ग्राम पंचायत के उपसरपंच रहे और 1981 से 92 तक यहां सरपंच रहे।
1989 से 3 वर्ष तक कृषि उपज मंडी समिति सूरतगढ़ के अध्यक्ष भी रहे।
**1995 से 2000 तक पंचायत समिति सूरतगढ़ के प्रधान रहे। यह प्रधानगी इलाके में सादगी के रूप में कार्य के रूप में प्रसिद्ध रही। आज तक लोग चंदू राम लेघा के प्रधान कार्य काल का गौरवपूर्ण वर्णन करते हैं।
चंदू राम लेघा 20 सूत्री समिति,जिला अंधता निवारण समिति,जिला साक्षरता समिति के सदस्य रहे। सिंचित क्षेत्र विकास समिति बीकानेर के सदस्य रहे।
* इन सेवाओं के साथ में भारतीय जनता पार्टी के एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता और नेता के रूप में भी हर समय आगे रहे। 2002 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी सूरतगढ़ के देहात मंडल के अध्यक्ष रहे। 2006 से 2008 तक कृषि उपज मंडी समिति के सदस्य रहे।2000 से पिछले कई सालों तक भाजपा श्रीगंगानगर जिला कार्यसमिति के सदस्य भी रहे।
सूरतगढ़ क्षेत्र में राजनैतिक व सामाजिक सेवा में इस परिवार की अग्रणी पहचान है। यह पहचान सेवा जानकारी और प्रसिद्धि सभी मिलाकर नये चेहरे युवा चेहरे राहुल लेघा की दावेदारी को मजबूत करते हैं। भाजपा में और इलाके में नया चेहरा और युवा चेहरा की मांग को भी पूरा करते हैं।०0०
👌 2023 में सूरतगढ़ सीट पर भाजपा और बसपा की टक्कर कांग्रेस के डूंगर राम गेदर से होगी यह माना जा रहा है। कांग्रेस डूंगर राम गेदर को टिकट देगी। इसकी 99 प्रतिशत संभावना है। गेदर कांग्रेस के नये चेहरे के रूप में उतारे जाएंगे।०0०
दि. 28 फरवरी 2022.
रिपोर्ट; करणीदानसिंह राजपूत,
०0०
सदस्यता लें
संदेश (Atom)














































