मंगलवार, 15 सितंबर 2026

सूरतगढ़ में भाजपा बोर्ड. अध्यक्ष पद पर ज्योति कंवर का पावरफुल नाम.लेटेस्ट फस्ट रिपोर्ट.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 15 सितंबर 2026.

भारतीय जनता पार्टी नगरपालिका का बोर्ड बनाने की प्रक्रिया में पार्षदों की पर्याप्त बहुमत संख्या जुटाने में कांग्रेस से आगे है और अध्यक्षीय पद के चुनाव के लिए श्रीमती ज्योति कंवर का एक बड़ा पावरफुल नाम भी है। करणी प्रेस इंडिया के विभिन्न जानकारियों और शहर भर में उठी आवाज में भाजपा का बोर्ड और ज्योति कंवर की चर्चा आम है।



* नगरपालिका के 45 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस को सोलह सोलह वार्डों में जीत मिली। एक वार्ड में माकपा व बारह वार्डों में निर्दलीय जीते हैं। अधिकांश निर्दलीय सत्ता पार्टी के साथ जाते हैं और यहां भी ऐसी ही सूचनाएं चल रही है। भाजपा पार्षद बहुमत की ओर बढ रही है। 

👌 पक्की सूचना के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए ज्योति कंवर का नामांकन कल 16 सितंबर 2026 को होगा और दो सैट भरे जाएंगे।

सूत्रानुसार इसके लिए फार्म दो सैट ले लिए गये हैं। भाजपा में अधिक पार्षद ज्योति कंवर के नाम को ही मान रहे हैं। सूत्रानुसार ज्योति कंवर के अलावा किसी ओर का नाम अभी सामने नहीं है। भाजपा में और जो निर्दलीय शामिल हुए हैं में ज्योतिकंवर के साथ अधिक पार्षद है। अभी लगता नहीं कि कोई अन्य नाम भी होगा। यदि भाजपा की तरफ से एक से अधिक नामांकन हुए तो आवेदन पत्र की जांच के बाद ज्योतिकंवर के अलावा अन्य नामांकन वापस ले लिया जाएगा।

👌 करणी प्रेस इंडिया ने 31 अगस्त 2026 को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी कि सबकुछ ठीक रहा तो राजपुतानी ज्योतिकंवर नगरपालिका अध्यक्ष हो सकेगी। नगरपालिका क्षेत्र में मतदान 9 सितंबर 2026 को हुआ और रिपोर्ट 9 दिन पहले ही दी गई  थी। जनता के बीच जो चर्चा चल रही थी वह रिपोर्ट का बड़ा आधार था। वह रिपोर्ट भी यहां एक बार पुनः दे रहे हैं।





यहां विभिन्न वर्गों के चेयरमैन बनाए जा चुके हैं। राजपूत वर्ग की पहली चेयरमैन ज्योतिकंवर होंगी। अभी तक सब ठीक हो रहा है। ज्योतिकंवर की सास और पति सुरेन्द्र सिंह राठौड़ पार्षद रह चुके हैं। परिवार करीब चालीस सालों से राजनीति व सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। 21 सितंबर 2026 को चेयरमैन पद के लिए मतदान होगा। ज्योतिकंवर को 23 के बहुमत से कुछ अधिक वोट मिलने की संभावना है।

०0०









सोमवार, 14 सितंबर 2026

सूरतगढ़ नगरपालिका चुनाव भाजपा 16 कांग्रेस 16.निर्दलीय 12.कौन बनाएगा बोर्ड?

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 14 सितंबर 2026.

नगरपालिका के सभी 45 वार्डों का परिणाम मतगणना के बाद जो सामने आया। भाजपा 16,इंडियन नेशनल कांग्रेस 16 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) औल निर्दलीय 12 जीते हैं। बोर्ड निर्दलीयों के सहयोग से ही बनेगा। कौन बनाएगा बोर्ड की चर्चाएं शुरू हुई।


* वार्ड अनुसार परिणाम.*

1. मैना रानी माकपा

2 प्रमोद ज्याणी कांग्रेस

3 अनिल शर्मा निर्दलीय.

4. अनीता कंवर निर्दलीय

5. ज्योति कंवर भाजपा.

6.हरिराम स्वामी कांग्रेस

7.शिवशंकर नायक कांग्रेस

8. कौशल्या देवी कांग्रेस.

9.मघाराम स्वामी भाजपा

10. गिरधारी नाथ निर्दलीय

11. जगदीश मेघवाल भाजपा

12. अनीता धींगड़ा भाजपा.

13.सुरेशकुमार गंवरिया भाजपा

14.सुनीतादेवी भाट भाजपा

15. परमेश्वरी देवी गोदारा पत्नी राजारा म गोदारा निर्दलीय

16. महेंद्र गोदारा पुत्र राजाराम गोदारा  निर्दलीय

17.सुनीतारानी कांग्रेस

18 राजेश कांग्रेस.

19. हरीप्रसाद दाधीच उर्फ छोटू पंडित कांग्रेस

20.जयमाला सेन भाजपा

21. गुरदेव मौर्य कांग्रेस.

22. रोशनी बानो. निर्दलीय

23. राबियाबेगम.कांग्रेस

24. धर्मदास सिंधी. कांग्रेस.

25. विकास दीप गाबा भाजपा

26. नरेन्द्रकुमार कालड़ा मोनू कालड़ा भाजपा

27. सुनीतारानी टंडन निर्दलीय

28. भारत भूषण निर्दलीय

29. किशन स्वामी भाजपा

30 कृष्ण छींपा भाजपा.

31.नीरज कुमार कांग्रेस

32 रेणु भाजपा

33.संतलाल कांग्रेस

34. द्वारका प्रसाद निर्दलीय

35. प्रदीप चौहान भाजपा

36.रमेश निर्दलीय

37. अशोक मखीजा निर्दलीय

38.पूजा मोची निर्दलीय

39.प्रेमप्रकाश राठौड़ भाजपा

40. कृष्णा कोठारी कांग्रेस.

41.नीरू मुंजाल कांग्रेस

42. रेखा धुआ कांग्रेस

43. कृष्णकुमार बेनीवाल उर्फ कीनिया कांग्रेस.

44. कृष्ण गोपाल स्वामी भाजपा

45.संतोष गिरी भाजपा.०0०






शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

ईमानदारी की जय हो! कमीशन चेयरपर्सन 4, अ.अधिकारी 4 प्रतिशत,स्टाफ 12 प्रतिशत.दावा ईमानदारी का !


* करणीदानसिंह राजपूत *

निकायों में चेयरपर्सन का सिस्टम कमीशन 4 प्रतिशत, ईओ आयुक्त अधिकारी का 4 प्रतिशत, स्टाफ का 15 से 17 प्रतिशत के लगभग। यदि प्रति वर्ष निर्माण आदि का बजट 100 करोड़ है तो 5 सालों के कार्यकाल में 500 करोड़ का सिस्टम कमीशन चेयरपर्सन का 20 करोड़ होता है। सारा कमीशन व बेगार के खर्चे ठेकेदार के पास से लगभग 20 प्रतिशत होते हैं। चेयरपर्सन की ईमानदारी है कि वह ऊपर से और गड़बड़ घोटाले न करे,लेकिन वे भी किए जाते हैं। 

* सिस्टम के इस कमीशन के बारे में यह तो चलता है और सभी जांच एजेंसियों के अधिकारियों को मालुम होता है। राज्य के मुख्यमंत्रीमुख्य सचिव, कलेक्टर, सभी को मालुम होता है कि यह भ्रष्टाचार चल रहा है। ऐसे में ईमानदार बोर्ड बनाने का दावा भी किया जाता है।

👌अनुमान लगाएं कि पहले हमारे खास परिचित रिश्तेदार मित्र जो चेयरपर्सन रहे हैं उन्होंने कितनी ईमानदारी से काम किया है? हां,कोई सच्च में ईमानदार रहा हुआ हो भी सकता है।

 पार्टियों के सभा सम्मेलन वीआईपी के दौरों की व्यवस्था चेयरपर्सन के जिम्मे डाली जाती है। बोर्ड बनाने के लिए बाड़ा बंदी आदि का लाखों करोड़ों का खर्च चैयरपर्सन जो भी बने,उसके द्वारा चुकाया जाता है। अब कौन चेयरपर्सन ईमानदारी से काम करेगा जो कहेगा कि एक पैसा नहीं लूंगा? क्या पार्टियां कहेंगी?

11 सितंबर 2026.

०0०


















शनिवार, 5 सितंबर 2026

कृष्ण बेनीवाल ( कीनिया) की ईमानदारी और असलियत.सच्चाई पढें कितने ईमानदार! सबूत मां का पट्टा.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 5 सितंबर 2026.

नगरपालिका सूरतगढ़ में कांग्रेस का ईमानदार बोर्ड बनाएंगे। यह डुंगरराम गेदर का सार्वजनिक वक्तव्य  कैसे सच्च होगा जब अनियमितताओं भ्रष्टाचार से लिप्त कृष्ण बेनीवाल ( कीनिया) वार्ड नं 43 से और परसराम भाटिया वार्ड नं 35 से कांग्रेस टिकट पर चुनाव में खड़े हों। हालांकि ईमानदारी से इनका कोई लेनादेना नहीं और जीतने के दावे हवाई महल बनाना है। 

कृष्ण बेनीवाल ( कीनिया) ने अपने पिछले कार्यकाल 2019-24 में अपनी माता कमला देवी के नाम का पट्टा जारी करवाया। कमला देवी फत्नी कुंभाराम के नाम से यह पट्टा नं 561 दि. 4 अक्टूबर 2023 को जारी हुआ। यह पट्टा नियम विरूद्ध जारी कराया गया। यह भ्रष्टाचार का पक्का सबूत है। परसराम भाटिया ने यह पट्टा जारी किया। अब चुनाव के मौके पर नहीं बल्कि यह समाचार "करणी प्रेस इंडिया में 23 मई 2025 को अपराध. आरोप.चर्चित प्रकरण" स्तंभ में छपा।  इस पट्टे की फोटो यहां दी गई है। मां का पट्टा ले लिया तो क्या हुआ? लेकिन नगरपालिका नियमों के विपरीत यह भ्रष्टाचार है।



नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने मई 2025 में परसराम भाटिया और पट्टे लेने वाले पार्षदों की शिकायत मुख्यमंत्री राजस्थान और निदेशक स्वायत्त शासन विभाग को की। उसकी जांच की तथ्यात्मक रिपोर्ट ईओ पूजा शर्मा ने मई 2025 को की। ईओ ने इसे जारी करना गलत माना है।



इसकी कार्वाई में कृष्ण बेनीवाल पर आपराधिक कार्वाई होगी और पट्टा निरस्तीकरण की कार्वाई शुरू हो चुकी। 

 कृष्ण बेनीवाल ( कीनिया) के चुनाव में ईमानदारी के नारे लगाना ईमानदार बताना अलग और असलियत अलग है।०0०





शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

करणी प्रेस इंडिया पर बड़ा विश्वास. 28 लाख से पार क्लिक पाठक

   

 




 


💐 पाठकों का बड़ा विश्वास 💐

* करणीदानसिंह राजपूत  *

सूरतगढ़  4 सितंबर 2026 

💐 राजस्थान में नगरनिकायों के चुनाव के समय में करणी प्रेस के पाठकों दर्शकों की संख्या में दिन रात वृद्धि हुई। 

28 लाख से अधिक बार 'करणी प्रेस इंडिया' को देखकर पाठक और आगे बढ चुके हैं। यह ऊंचाई पार करना प्रसन्नता के साथ और आगे बढने की प्रेरणा देने वाली भी है।

* अनुमान था कि 28 लाख से पार होने का सूचक पोईंट अक्टूबर के पहले सप्ताह तक आएगा लेकिन इन दिनों संख्या तेजी से बढी और निकाय चुनावों के बीच आज कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर 28 लाख से पार होने की सूचना प्रदर्शित हुई। 

"करणी प्रेस इंडिया" पाठकों की पसंद में लगातार शिखर पर है। समाचारों और घटनाओं पर उच्च कोटि की  समालोचना के लिए लोग इस ब्लॉग साइट पर भरोसा करते हुए देखते हैं।

👌जनता को जगाने और नेतृत्व करने वाले राजनेताओं राजनैतिक पार्टियों को जनहित के लिए सजग करने का निरंतर प्रयास करने,सच्च को सामने लाने, दबे पिछड़े हुए लोगों की आवाज को उठाने,समाज को जगाने वाले विचारों को सामने लाने में 

*इस ब्लॉग साइट को सीधेे ही देेखने या इसके लिंक को फेस बुक मेरे नाम karnidansinghrajput पर देखने पढने में देश विदेश में पाठक निरंतर बढ रहे हैं। फेस बुक लिंक पर पढ कर तत्काल विचार प्रगट करने में पाठक गण भी आगे रहे हैं। 

💐पाठक सीधे करणी प्रेस इंडिया देखते हैं तब एक साथ कई समाचार देख सकते हैं।www.karnipressindia.com

लिंक ग्रुपों में भी लगाए जाते हैं। मेरे नाम karnidansinghrajput

के फेसबुक एकाउंट पर भी लगाए जाते हैं।

 अनेक महत्वपूर्ण स्तंभ है। महीनों और वर्षों से भी सामग्री पढी जा सकती है। 

* राजनैतिक पार्टियों एवं राजनीतिज्ञ​ सत्ताधारी लोगों की सही स्थिति को जनता के सामने रखने की कोशिश रही है। राजनेता धनबली और भ्रष्टाचारी सदा ही मीडिया को अपने विचारों से चलाना चाहते हैं। लेकिन हम इस ब्लॉग में लोगों के साथ रहते हुए सच्चाई को ही आगे लाने के प्रयास में रहे हैं। सामाजिक धार्मिक आर्थिक विषय शहरी व ग्रामीण, सरकारी व गैर सरकारी सभी में आगे रहने का प्रयास सदा सफल रहा है।हमारे विचार,टिप्पणियां,लेख कहानियां,कविताएं  आदि सामग्री सभी वर्गों द्वारा सराहे जाते रहे हैं।हमारे पाठकों की आलोचनाओं समालोचनाओं और सलाह ने ही इस ब्लॉग को ऊंचे शिखर पर पहुंचाया है।व्यक्तियों के बजाय तथ्यों वाले कानून   एवं नियमों को सर्वाेपरि मानते हुए आगे बढे हैं। महिलाओं व लड़कियों के साथ अपराध बढ़े हैं इसलिए सावधान व सतर्क रहने की जागरूकता के लिए सच्चे समाचार रिपोर्ट की पोस्टों को लिखा जा रहा है।

👌पाठकों का यह विश्वास ही विज्ञापन का बड़ा आधार है। विज्ञापन दाता इसका प्रभाव देख रहे हैं और उन्नति कर रहे हैं।

👌पाठकों से आग्रह है कि करणी प्रेस इंडिया को देखते रहें व फोलोवर बनें।

💐सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं!💐www.karnipressindia.com

Mail** karnidansinghrajput@gmail.com

4 सितंबर 2026.

करणीदानसिंह राजपूत,62 वर्ष से पत्रकारिता व लेखन (1965-66 से प्रारंभ)

स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवालय से अधिस्वीकृत आजीवन.)

सूरतगढ़ ( राजस्थान) भारत.

मो.91 94143 81356.*

सोमवार, 31 अगस्त 2026

सूरतगढ़. राजपूतानी होगी चेयरमैन.भविष्य प्रबल !

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़.31 अगस्त 2026.भाजपा ने नगरपालिका चुनावी खेत में चैयरमैनी बीज दी है। सब कुछ ठीकठाक रहेगा और जो भविष्य प्रबल है उसके अनुसार राजपूतानी सीट पर राज करेगी। इस बार चेयरमैन पद महिला (सामान्य) है।


करणी प्रेस इंडिया के पक्के सूत्र से ज्योति कंवर चेयरमैन के प्रबल चांस है। ऐसी तैयारियां बैठकें वार्तालाप हो रहे हैं। भाजपा टिकट से वार्ड नं 5 की प्रत्याशी है ज्योति कंवर। भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह राठौड़ की धर्मपत्नी हैं ज्योति कंवर। भाजपा में चेयरमैन पद के लिए और भी प्रत्याशी हैं लेकिन पार्षद चुनाव जीत कर चेयरमैन पद के चुनाव तक पहुंचना है। 

करणी प्रेस की मतदान और मतगणना से पूर्व की हालात की समीक्षा और आगे के कदम ज्योति कंवर के चेयरमैन राजयोग के पक्ष में होने की संभावनाएं अधिक हैं।०0०




 

सूरतगढ़. भाजपा प्रत्याशियों की अधिकृत सूची.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 31 अगस्त 2026.

नगरपालिका सूरतगढ़ के चुनाव में भाजपा की अधिकृत सूची प्रदेश कार्यालय से जारी हुई है। नगरपालिका के समस्त 45 वार्डों में से कुल 44 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए गये हैं। भाजपा ने वार्ड नं 15 में अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया। यह वार्ड नं 15 ओबीसी (महिला) के लिए आरक्षित है। कांग्रेस ने वार्ड नं 15 में कविता पत्नी राहुल सहारण को टिकट दी है। भाजपा द्वारा  यहां प्रत्याशी घोषित नहीं करना बड़ी चर्चा बन गया है।






सूरतगढ़. कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक हुई.

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 31 अगस्त 2026.

इंडियन नेशनल कांग्रेस ने नगरपालिका सूरतगढ़ के चुनाव के लिए समस्त 45 वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची आम वोटरों व जनता के लिए सार्वजनिक कर दी। 





सोमवार, 24 अगस्त 2026

चुनावों में गर्म कासनिया का अवैध होटल निर्माण.कांग्रेस नेताओं में नहीं हिम्मत!

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 24 अगस्त 2026.

नगरपालिका चुनावों में कासनिया के अवैध बनाए जा रहे होटल और कांग्रेस नेताओं में निर्माण रुकवाने की हिम्मत नहीं होने की चर्चा गर्म है। कांग्रेस के सूरतगढ़ विधायक डुंगरराम गेदर,ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया व किसी नेता में हिम्मत नहीं होने की चर्चा नगरपालिका चुनाव में होने से आम जनता में यह संदेश फैल रहा है कि कांग्रेस कमजोर है। 

* पूजा शर्मा ईओ थी तब सवाल किया गया था कि उक्त होटल अवैध बनाया जा रहा है। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नहीं स्वीकृति है, दो मंजिल की। साथ में यह भी बताया कि होटल संदीपकासनिया बनवा रहा है। ईओ पूजा शर्मा को कहा गया कि होटल दो मंजिल से अधिक ऊंचा बन रहा है और अंडरग्राउंड निर्माण भी हुआ है, तब उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड की परमिशन तो नहीं है, वह बीकानेर उपनिदेशक कार्यालय से मिलती है।

👍 इस होटल के अवैध निर्माण की शिकायते व समाचार मीडिया में आने पर भी नगरपालिका ईओ गणपतराम द्वारा निर्माण बंद करवा कर होटल सीज नहीं किया गया है।

👍 नगरपालिका चुनाव की गहमागहमी और हर ओर अवैध होटल निर्माण का आम लोगों को मालुम होने के बावजूद विधायक डुंगरराम गेदर किसी कमजोरी के कारण उच्च अधिकारियों, जिला प्रशासन को शिकायत नहीं कर रहे। आम लोगों का मानना है कि विधायक शिकायत करे तो ईओ और प्रशासक को तुरंत ताले लगाने पड़ेंगे।०0०


रविवार, 23 अगस्त 2026

पूर्वराज्यमंत्री कासनिया टीम, कांग्रेस विधायक गेदर टीम और निर्दलीयों की कड़ी टक्कर.खुली रिपोर्ट.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 23 अगस्त 2026.

 पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया नगरपालिका सूरतगढ़ में भाजपा का बोर्ड बनाएंगे और यह उनकी अबकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी बन गई है। नगरपालिका चेयरमैन पद महिला के लिए आरक्षित होने के बाद अनेक लोग चुनाव मैदान से कन्नी काट निकल गये कुछ भी हो किसी का भी बोर्ड बने कोई भी चेयरमैन बने उनको कुछ भी लेनादेना नहीं। लेकिन शासकीय संचालन यहां कासनिया के पास है इसलिए भाजपा नगरपालिका बोर्ड बना कर भजनलाल शर्मा की भाजपा सरकार को सौंपना है। इसके तुरंत काबाद पंचायत समिति में भी प्रधान भाजपा का बनाने की भी जिम्मेदारी कासनिया की है। नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद इस हवा के प्रभाव से पंचायतों में जीत कर प्रधान बनाने में उत्साह रहेगा। भाजपा की संगठानत्मक योजनाएं भी शुरू हो चुकी है और चुनाव प्रभारी जसवंत सिंह ईंदा,जिला प्रभारी दशरथसिंह व अन्य  की देखरेख और नेतृत्व में बैठकें और कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। 

भाजपा और उसके राजनैतिक तथा विभिन्न क्षेत्रों में फैले अग्रिम संगठन भी सक्रिय हो चुके हैं। सभी जानते हैं कि भाजपा के विभिन्न संगठनों की संख्या और शक्ति कांग्रेस संगठनों से अधिक प्रभावी है और अधिक शक्तिशाली भी है।

* नगरमंडल अध्यक्ष गौरव बलाना से जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान,पूर्व विधायक अशोक नागपाल व नगर के पदाधिकारी तथा जिला कार्यकारिणी के स्थानीय पदाधिकारी सब बैठकों और फील्ड में सक्रिय हो चुके हैं। 

* पिछले नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने 45 वार्डों में से 44 में प्रत्याशी उतारे जिनमें 12 ही जीत पाए थे। उस समय कांग्रेस का बोर्ड बना। कांग्रेस के 22 पार्षद जीते जो बहुमत से 1 कम रहे मगर ओमप्रकाश कालवा अध्यक्ष चुने गये। कालवा ने बाद में रामप्रताप कासनिया की अगुवाई में भाजपा की सदस्यता ले ली और बोर्ड भाजपा की अध्यक्षता का बन गया। अब ओमप्रकाश कालवा भी भाजपा की जीत और भाजपा का बोर्ड बनाने को सक्रिय हैं। पिछले चुनाव से अब स्थिति काफी बदल चुकी है। 

* भाजपा की चुनावी टक्कर किससे है यह जानलेना भी जरूरी है। भाजपा की टक्कर कांग्रेस से है बड़े रूप में यही दिखता है लेकिन जनता की चर्चाओं में आ रहा है कि लगभग 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों से टक्कर होगी। पिछले चुनाव में भी निर्दलीय काफी जीते लेकिन अधिकांश अध्यक्ष के साथ हो गये थे। आकलन अभी भी यह आ रहा है कि जो संभावित 10 निर्दलीय जीतेंगे,उनमें से अधिक भाजपा के साथ होंगे। वैसे भी सत्ता धारी पार्टी के साथ रहकर ही हर कार्य कराने में सफलता मिलती है और यही रास्ता अपनाने की बुद्धिमत्ता व चतुरता होती है। भाजपा से चेयरमैन के लिए प्रयासरत आरती शर्मा अपना वार्ड आरक्षित होने के बाद दूसरे वार्ड से ईच्छुक है लेकिन वहां सबसे बड़ा प्रश्न भी लोगों में घूम रहा है कि जो परिवार सामने खड़े हैं,कुछ कांग्रेस की टिकट मांग रहे हैं, तब उनमें वोटों के बंटवारे में आरती शर्मा को जीत के वोट कहां से मिलेंगे? जो लोग आरती शर्मा ( नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष 1994-1999)को अपने वार्ड से लड़ाना चाहते हैं वे कांग्रेस के वोट नहीं तोड़ सकते। भाजपा वार्डवासी टिकटार्थी को टिकट नहीं देकर बाहरी वार्ड की आरती शर्मा को टिकट देने से नाराजगी होगी और वह घातक होगी व आरतीशर्मा के विरूद्ध जाएगी। इससे पहले भाजपा नेता पहले लोगों को राजी करें। यदि राजी नहीं कर पाते हैं तो वहां आरतीशर्मा को भाजपा की टिकट पर सभी भाजपाई मिल कर भी जीता नहीं पाएंगे। आरतीशर्मा के लिए बड़ा विचारणीय काल है और देखते हैं उनका अपना निर्णय क्या होता है। नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष काजल छाबड़ा भी इस चुनाव में चेयरमैन की आशा में हैं लेकिन उनको भी अपने वार्ड में कड़ी टक्कर कांग्रेस से है। वैसे चेयरमैन पद के लिए और परिवार भी प्रयास में हैं लेकिन उनकी प्रसिद्धि नहीं है।

* भाजपा की टक्कर कांग्रेस से होगी और उस कांग्रेस में नगरपालिका के इस चुनाव की गतिविधियों में कितनी तूफानी है? ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस में बैठकें तो हुई हैं मगर काम ढीला ढाला सा दिखाई दे रहा है। कुल 45 वार्डों में से 30 में टिकट फार्म भरने के प्रति कुछ उत्साह है और 10-12 में खामोशी सी चल रही है। जहां तेजी लाना बहुत जरूरी है, तेजी नहीं लाई जाती है तो यह बड़ी कमजोरी रहेगी।

कांग्रेस में टिकट विधायक डुंगरराम गेदर बांटेंगे। गेदर ने पिछले विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा के प्रत्याशी रामप्रताप कासनिया को मोटे तौर पर 55 हजार से अधिक वोटों से हराया था। लेकिन गेदर जीत के वे हालात कायम नहीं रख पाए। ये क्या कारण रहे, उनमें कुछ विचारणीय हैं जो गेदर की स्थिति का परदा हटाते हैं।

रामप्रताप कासनिया के पुत्र संदीपकासनिया की अध्यक्षता का विवेकानंद स्कूल को हुई भूमि आवंटन के बाद मौके पर भूमि दिए जाने के नगरपालिका बैठक में कुछ कांग्रेस पार्षदों ने प्रस्ताव का साथ दिया और कुछ बैठक से अनुपस्थित रहे थे। कांग्रेस की व्हिप का उल्लंघन हुआ। कांग्रेस के सदस्यों से जवाब तलब किया गया लेकिन उन्होंने उत्तर तक नहीं दिया। गेदर ने इस पर कहा था कि प्रस्ताव का पक्ष करने वाले पार्षदों और बैठक से अनुपस्थित रहने वालों को भविष्य में चुनावों में कांग्रेस की टिकट नहीं दी जाएगी। नगरपालिका चुनाव आते ही यह मुद्दा फिर उठ गया। वे प्रस्ताव का साथ देने वाले इतने ताकतवर हैं कि उनकी अपनी कांग्रेस है। वे अपने दम पर जीतते हैं। उनको कांग्रेस की टिकट की जरूरत नहीं। वे निर्दलीय जीत जाएंगे। असल में कांग्रेस को उनकी जरूरत है। विवेकानंद स्कूल को जमीन दिए जाने के प्रस्ताव पर डुंगरराम गेदर की यह घोषणा कितनी कारगर होगी? परसराम भाटिया ने भूमि प्रकरण में विरोध में राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में रिट लगाई और चुपचाप एक तारीख में ही वापस ले ली। डुंगरराम गेदर को भी रिट वापसी का नहीं बताया न सलाह ली। परसराम भाटिया हर समय गेदर के साथ रहते हैं। भाटिया कांग्रेस के सूरतगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष हैं। क्या गेदर भाटिया के विरूद्ध भी कोई  निर्णय करेंगे। टिकट नहीं देंगे जैसा कोई और निर्णय ले पाएंगे? 

*  भाजपा और कांग्रेस की 23 अगस्त 2026 को चुनावी बड़ी बैठकें हुई है। दोनों बैठकों में नेताओं में जोश और टिकटार्थियों की भीड़ रही है। सबसे बड़ा प्रमाण यह भी है कि भाजपा टिकट के लिए लोगों की भीड़ कासनिया की कोठी और उस गली में रोजाना पहुंच रही है। यह भीड़ कांग्रेस से अधिक देखी जा रही है। दि 23 अगस्त 2026.

०0०







यह ब्लॉग खोजें