शनिवार, 13 मई 2023

सूरतगढ़ को जिला बनवाने के लिए दूसरी समिति के गठन की तैयारी

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 13 मई 2023.

सूरतगढ को जिला बनवाने के लिए नई दूसरी समिति के गठन की तैयारी शुरु हो चुकी है। कुछ सक्रिय समाजसेवी वकील आदि इसकी तैयारी में कुछ दिन से जुटे हैं। बारह मई की रात्रि एक में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलनों में सहयोगी रहे एक सेवा निवृत कर्मचारी ने फोन किया और दूसरी जिला समिति गठन होने बाबत सूचना दी। उसी फोन पर  एक  समाजसेवी भ्रष्टाचार विरोधी संघर्षकर्ता से पुष्टि भी करवा दी।

आज टीवी पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव देख रहा था तब एक वकील महोदय का फोन आया और सूरतगढ जिला बनवाने की दूसरी अभियान समिति के गठन की सूचना दी। उन्होंने बताया कि 15 मई 2023 सोमवार को उपखण्ड कार्यालय के आगे सुबह 11:00 बजे विचार विमर्श कर कार्यकारिणी के सदस्य बनाए जाएंगे।

 हर मातृशक्ति नागरिक को बोलने और सूरतगढ़ को जिला बनाने के बारे में अपनी बात राय रखने का मौका होगा। जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर वार्ता की जाएगी। संपर्क करने के लिए एक नाम और  संपर्क फोन भी दिया गया है। 

नरेन्द्र शर्मा  9610096808. 

आज दोपहर में पहली समिति के कार्यकर्ता नवरंगसिंह पिंटु बन्ना ने पूछा एक समिति के गठन बाबत फेक न्यूज आपके पास भी आई क्या? मैंने कहा फेक न्यूज नहीं है। सच्च है।

इस समिति गठन में  कौन कौन जुटे हैं वे 15 मई को मालुम पड़ सकेगा। 

विष्णु शर्मा की अध्यक्षता में बनी हुई सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति की कार्य पद्धति से अनेक लोग नाराज होते हुए हटते जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि घोषणाएं कार्यक्रम सफल नहीं हो पाए जिनका कारण अध्यक्ष और समिति द्वारा के सदस्य हैं। अध्यक्ष पर दबाव है जिससे वह कार्य नहीं कर पा रहा। अध्यक्ष के व्यवहार के कारण समिति के कार्य कमजोर हो रहे हैं।

०0०











सूरतगढ जिला बनाओ. नेताओं की 16 को भीड़ परीक्षा.राजनीतिक ईज्जत दांव पर लगी है.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

 सूरतगढ जिला बनाओ अभियान समिति की ओर से नेताओं की सलाह और सुझावओं पर 16 मई को उप खण्ड कार्यालय पर विशाल आम सभा की घोषणा है। उक्त भीड़ परीक्षा को सफल बनाने को लेकर नेताओं की छवि दांव पर लगी है कि कौन कौन बड़े नेता इसमें उत्तीर्ण होंगे और कौन फिसड्डी साबित होंगे। 

* विशाल जन सभा का मतलब लगभग 5 हजार तक की भीड़ तो जरूर हो। नेताओं की फौज है और इतनी भी भीड़ न जुटा सके तो विशाल जन  कहना और थोथी घोषणा करना बेकार। नेताओं की नेतगिरी और ईज्जत दांव पर लगी है। समिति की बैठक में नेताओं ने संख्या भी लिखाई थी जो निश्चित होकर सोच समझ कर ही लिखाई थी। 

सूरतगढ जिला बनाओ अभियान समिति में करीब 70 सदस्य और इसके अलावा त्वरित श

निर्णय करने वाली एक्शन कमेटी भी है। 

समिति से जुड़े राजनैतिक नेताओं के कद को समझते हुए अंदाज लगाना चाहिए कि इनके पीछे एक आवाज से कितने लोग पहुंच जाने चाहिए। वैसे समझा यही जाता है कि जितनी भीड़ की घोषणा की जाती है उतनी तो चुनावी सभा में बड़े राष्ट्रीय नेताओं के लिए भी एकत्रित नहीं हो पाती। दो लाख कहते हैं तो साधन लगा कर भी सत्ता हो तो उसका उपयोग करके भी आधी भीड़ हो पाती है। मतलब झूठा प्रचार किया जाता है। क्योंकि इस कमी में दंड तो कोई होता नहीं।

सूरतगढ़ में 16 की आमसभा में नेताओं की घोषणा के अनुसार ढाई तीन हजार की भीड़ जुटेगी। दिग्गज प्रेस का अनुमान है कि हजार ग्यारह सौ ही होंगे। असलियत टैंट लगाने से उजागर हो जाएगी कि वह कितने लोगों की क्षमता का लगाया जाता है। नेताओं के कथन को समिति के संचालक प्रबंधक मानेंगे उतनी क्षमता का टैंट। 

* यदि भीड़ हजार ग्यारह सौ ही होगी तो सारे नेताओं की नेतगिरी पर मिशन 2023 का बहुत बड़ा प्रश्न लगेगा। कौन कितने अंक लेकर भी अनुत्तीर्ण रहा या सभी अनुत्तीर्ण रहे। अभी तक तो जितने आयोजन हुए हैं वे सभी पिटे हैं। एक भी सफलता पूरी नहीं कर पाया। बाजार बंद,मानकसर चौक जाम,नेशनल हाईवे जाम,उपखंड अधिकारी कार्यालय का घेराव आदि सभी असफल रहे। आमरण अनशन क्रमिक अनशन में बदल गया और क्रमिक अनशन में भी गड़बड़ी। अनेक दो चार घंटों में गायब। कोई रात को गायब। यह क्या व्यवस्था और किसकी जिम्मेदारी? 

52 दिन बीत जाएं और सरकार तक आवाज ही नहीं पहुंचे। नये जिले बनाने के लिए श्री रामलुभाया की अध्यक्षता में समिति बनाई गई। उसकी रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने विचार कर 17 मार्च 2023 को 19 नये जिले घोषित किए। सूरतगढ का नाम नहीं था। आंदोलन शुरू हुआ। 

पूजा छाबड़ा शराबबंदी नशामुक्ति अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष 2 मई 2023 को श्री रामलुभाया जी से मिली तब उन्होंने कहा कि सूरतगढ की तरफ से तो कोई मांग ही नहीं हुई। उनके पासमें कोई मांगपत्र नहीं है। समिति के अध्यक्ष बता सकते हैं कि किस तारीख को पत्र और कागजात भेजे। ये महत्वपूर्ण कागजात पोस्टल रजिस्ट्रेशन से ही भेजे होंगे और उनकी प्राप्ति भी आई होगी? ये तथ्य सार्वजनिक होने चाहिए और प्रेस को भी बताए जाने चाहिए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। प्रेस को बताने के बाद श तुरंत ही जयपुर पहुंच कर श्री रामलुभाया जी से मिलकर लिखित बताना चाहिए और सभी प्रमाण भी रखने चाहिए। यह महत्वपूर्ण कार्य करना बहुत जरुरी है। 

* पूजा छाबड़ा ने तो 1978 से रिकॉर्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि सूरतगढ की जनता तो 1970 से सूरतगढ को जिला बनाने की मांग करती रही है।

* सूरतगढ जिला बनाओ समिति और त्वरित समिति की ओर से आयोजित आमसभा 16 मई को सफल बनाने में पूरा ध्यान देना चाहिए।

*  सभा में बोलने का समय केवल 5 मिनट रखा जाए तो सभी को मौका मिल सकता है। पहले वाले 10-20 मिनट का भाषण थोपते हैं और अनेक का नाम तब बोला जाता है जब 50-100 सुनने वाले होते हैं। इस सभा में तो भाषण ही होंगे। योजना होती तो जयपुर मार्च में ही चले जाते।

* सूरतगढ जिला बनाने के लिए जो होना या करना चाहिए उसके लिए बड़े नेता और दो बड़ी पार्टियां भाजपा कांग्रेस और इनके नेता गंभीर नहीं है।०0०

*********















गुरुवार, 11 मई 2023

सूरतगढ जिला बनाओ समिति में राजनीति: सचिव आकाशदीप बंसल का इस्तीफा

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 11 मई 2023.

 सूरतगढ जिला बनाओ अभियान समिति में कमजोर नेतृत्व के कारण घुसी राजनीति से और अपना तिरस्कार होते देख दिनरात सक्रिय रहने वाले सचिव आकाश दीप बंसल ने आज सार्वजनिक रूप से पद छोड़ने की घोषणा की। इससे कुछ दिन पहले वरिष्ठ नेता नरेन्द्र घिंटाला ने समिति से स्वयं को अलग किया। घिंटाला ने भी समिति में राजनीति होने का आरोप लगाया था।

नरेन्द्र घिंटाला ने अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए 51 सौ रूपये का सहयोग भी दिया। ( संशोधन : पहले समाचार में यह राशि  51 हजार रूपये लिखी गई थी। समिति अध्यक्ष श्री विष्णु शर्मा और किशोर गाबा ने बताया कि 51 सौ रू.है और इतने की ही रसीद कटी हुई है। )

 इनके बड़े भाई विनोद घिंटाला ने आमरण अनशन भी किया। समिति सदस्य का घोषित रकम एक हजार रपये भी जमा कराए। अन्य सदस्यों ने तो यह रकम भी जमा नहीं कराई। करीब दस लोगों ने सदस्यता रकम दी है।

समिति में राजनीति घुसने से लोगों ने आना बंद कर दिया और मंच पर संख्या कम होने लगी। नरेन्द्र घिंटाला से बाद में संपर्क तक नहीं किया। उनको वापस जोड़ने की कोशिश तक नहीं की गई।


 सबसे पहले आमरण अनशन पर बैठने वाली पूजा छाबड़ा का बैनर फाड़कर हटाया गया जो लोगों को बुरा लगा। आमरण अनशन बंद कर क्रमिक अनशन शुरू किया। बड़े नेताओं को दूसरे नाम पसंद नहीं आ रहे थे। एक आदेश भी जारी हुआ की मंच पर किसी को भी बुकै मालाएं पहना स्वागत नहीं होगा। अध्यक्ष को यह नोटिस जारी करने के लिए कहा गया। इससे महिमा मंडन होगा बताया गया। जो पहले से ही प्रसिद्ध हो उसको क्या महिमा मिलती लेकिन इन कार्यवाहियों से संख्या कम होने लगी। एक भी कदम पूरा सफल नहीं हो पाया।

अब सचिव आकाशदीप बंसल ने पद छोड़ा है तो साथ में बयान भी जारी किया है।


सभी साथियों को व सूरतगढ़ की जनता को मेरा नमस्कार 🙏

मैं सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान के लिए पिछले 10 वर्षों से जी-जान से अपनी मेहनत से लगा हुआ हूं और आगे भी सूरतगढ़ को जिला बनाने का हर प्रयास करता रहूंगा। अभी जो वर्तमान में हालात हैं उसमें राजनीतिकरण हो गया है। जिला बनाओ अभियान ना होकर व्यक्तिगत कटाक्ष करने का अभियान हो गया है।  अभियान समिति के अलावा  11 सदस्यों की समिति बनाई थी उसने मुझे शामिल नहीं किया गया जबकि सचिव किसी भी समिति का होता है उसको सूचना देना जरूरी होता है मुझे किसी भी मीटिंग की सूचना नहीं दी जा रही है इन बातों से आहत होकर जिला बनाओ अभियान समिति के सचिव पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

 लेकिन मेरा वादा है सूरतगढ़ की जनता से  कि सूरतगढ़ को जिला बनाने के लिए जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर लड़ाई लडूंगा। मैं अपना सहयोग सूरतगढ़ जिला बनाओ के लिए जो भी व्यक्ति सहयोग करेगा उसका मेरा सहयोग रहेगा।

 धन्यवाद जय हिंद यह सूचना प्रेस को भी दी जाती है।

आकाशदीप बंसल

पूर्व सचिव व्यापार मंडल

सूरतगढ़ 

*****


सूरतगढ जिला बनाओ समिति के अलावा हो रहे प्रयासों से संबंध नहीं. कार्य समिति बैठक

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 11 म ई 2023.

सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति की कार्यसमिति की बैठक में एक बड़ा निर्णय किया गया है। कोई व्यक्ति या संस्था अलग से जिला बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो उनके निजी प्रयास होंगे।

👍 सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति की कार्यसमिति एवं वर्तमान विधायक व पूर्व विधायकगण एवं सहव्रत सदस्यगण की एक बैठक सेन मंदिर में आज शाम 6:00 बजे हुई जिसमें 16 मई 2023 को होने वाली आम सभा की क्रियाविधि व सदस्यों, कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।

👍  इसके अलावा इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति के अलावा अन्य कोई व्यक्ति या संस्था सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग करती है तो यह उस व्यक्ति या संस्था का निजी कार्य व प्रयास होगा |

* बैठक में विधायक रामप्रताप कासनिया, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू ,पीसीसी सदस्य परसराम भाटिया ,सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति अध्यक्ष एडवोकेट विष्णु शर्मा ,बलराम वर्मा ,सुनील छाबड़ा, किशोर गाबा, शिक्षाविद डॉ.सचिन जेतली, ओम सोमानी,पिंटू बन्ना, प्रमोद ज्याणी, अवतार सरां, ओम राजपुरोहित ,का. मदन ओझा उपस्थित हुये।


(👍 विदित रहे कि शराबबंदी नशामुक्ति अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा ने 21 मार्च को सबसे पहले आमरण शुरू किया और निजी रूप से अपनी संस्था की तरफ से भी प्रयासरत है। सीएमओ तक पहुंच चुकी हैं।

* जिला परिषद सदस्य जुलेखां बेगम ( कांग्रेस)आमरण अनशन पर बैठी और श्री गंगानगर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिली और जिले की मांग की। सबसे पहले गंगानगर में ये ही मिली थी और खुलकर अपनी बात भी रखी थी। * करणीदानसिंह राजपूत ( मेरे द्वारा भी) व्यक्तिगत रूप से भी सूरतगढ जिला बनाने की मांग के पत्राचार विभिन्न स्तर पर हो रहे हैं।* कांग्रेस ने हनुमान मील के नेतृत्व में ट्रैक्टरों की रैली निकालकर सूरतगढ को जिला बनाओ मांग की थी। )👌

)

*धरना अनशन स्थल पर आज मातृछाया संस्था की बहने रोशनी माहर, कलावती ग़ेदर ,कलावती स्वामी, मंजू पारीक ,भावना ,कथावाचक राधिका ,द्रोपती, एवं सुभाष सोनी, पार्षद छोटू पंडित , संजय सोडा, मनोज जांगू सहित शहर व क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी।

 

16 मई को उपखंड कार्यालय के सामने आयोजित होने वाली आमसभा को सफल बनाने की तैयारियां मैं सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि लगे हुए

सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति के तत्वाधान में महाराणा प्रताप चौक पर धरना अनशन 52 वें दिन भी जारी रहा अनशन स्थल पर मातृछाया संस्था की ओर से  संचालिका सावित्री मुद्गल, अध्यक्ष संतोष गिरी, सुनीता कश्यप, नोरा शर्मा तथा सीनियर सिटीजन ठेकेदार संतोख सिंह पन्नू, महावीर प्रसाद गोयल क्रमिक अनशन पर बैठे।

 क्रमिक अनशन कारियों को पूर्व चेयरमैन आरती शर्मा, बसंती शर्मा ,जितेंद्र शर्मा ,ओम सोमानी डॉ. सचिन जेटली ने फूल माला पहनाकर सम्मान किया।०0०

****








श्रीगंगानगर जिले से घास तूड़ी बाहर भेजने पर रोक:अवैध भंडारण पर रोक.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूखा भूसा, तूड़ी के अवैध भंडारण व अन्य राज्यों में भेजने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

श्रीगंगानगर, 11 मई 2023.
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री सौरभ स्वामी ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए समस्त श्रीगंगानगर जिले में सूखा भूसा, तूड़ी (गेहूं, ग्वार, सरसों पैडी इत्यादि अवशेष) को जिला श्रीगंगानगर में अनाधिकृत/अवैध भण्डारण तथा जिला श्रीगंगानगर से बाहर अन्य राज्यों में भेजने पर तुरन्त प्रभाव से तथा आपातकालीन स्थिति व समय की कमी एवं परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किए हैं।
आदेशानुसार श्रीगंगानगर एवं राज्य से बाहर के व्यापारियों द्वारा सूखा भूसा, तूड़ी (गेहूं, ग्वार, सरसों, पैडी इत्यादि) का जिले में अनाधिकृत व अवैध भण्डार किया जा रहा है, जो कि व्यापारियों द्वारा जिले से बाहर भिजवाने के लिए किया जा रहा है। इससे पशु चारे की जिले में काल्पनिक कमी एवं बिना कारण मूल्य में असाधारण वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति में पशुओं के लिए सूखे चारे की कमी पैदा हो सकती है। भविष्य में वर्षा ना होने से स्थिति के भयावह होने की संभावना है।
इसलिए जिला कलक्टर द्वारा जारी यह आदेश श्रीगंगानगर जिले में 11 मई 2023 से तुरन्त प्रभाव से लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 सहपठित वायु एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत दण्डित करने की कार्यवाही की जाएगी।०0०
--------










   

बुधवार, 10 मई 2023

सीवरेज फर्जी भुगतान वसूली करो का आदेश. कालवा के साथ 2 इंजीनियर भी फंसे।

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 10 मई 2023.

नगर पालिका सूरतगढ़ का सीवरेज घोटाला फर्जी भुगतान का यह पहला केस होगा जिसमें लोग अभियुक्तों को सजा होते देख सकेंगे। यह केस अब गति पकड़ चुका है और निरंतर दंड दिए जाने की कानूनी प्रक्रिया की ओर बढ रहा है।

 * बनवारी लाल मेघवाल नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष की शिकायत पर ओमप्रकाश कालवा वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष,अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह, लेखाकार सुनील कुमार के साथ भुगतान  बिल प्रमाणित करने वाले 2 इंजीनियर भी लपेटे में आ गए हैं।

 बनवारी लाल की शिकायत में केवल 3 नाम ही थे मगर जिला कलेक्टर ने जांच के बाद जो रिपोर्ट दी उसमें स्पष्ट लिखा था कि जिन कर्मचारियों ने बिल सत्यापित किया है वे सभी इसमें दोषी हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर दो इंजीनियर भी फंस गये हैं जिनके नाम भिजवाने का आदेश स्वायत्त शासन निदेशालय ने ईओ सूरतगढ को दिया है।

* जिला कलेक्टर ने 10 मार्च 2023 को रिपोर्ट जयपुर भिजवाई और उस पर कानूनी राय मंथन के बाद कार्यवाही शुरू हुई। समय लगा लेकिन निदेशक स्वायत शासन विभाग ने नगर पालिका सूरतगढ़ को आदेश जारी किया है कि मोंटी कार्लो कंपनी को गलत भुगतान हुआ कैश  वसूल किया जाए। 

* निदेशक के आदेश पर अधिशासी अधिकारी संभवत 11 मई को नगरपालिका नियमों के अनुसार वसूली का जारी करे। 

* मोंटी कार्लो कंपनी के खाते में उक्त रकम जमा हुई और अब उसे लौटानी है,सेफ्टी टैंक और कुईयां  4763 तोड़ने उनका मल 5 किलोमीटर दूर डालने मलको रेत से ढकने आदि का भुगतान उठाया गया जबकि यह कार्य हुआ नहीं था।  इसमें बिल  बनाने वाले बिल सत्यापित करने और बिल उठाने वाले पेमेंट लेने वाले मोंटी कार्लो कंपनी के प्रतिनिधि जिम्मेदार माने जाएंगे। जब काम नहीं किया तो उन्होंने पेमेंट कैसे लिया?  

* कंपनी यह भुगतान तुरंत जमा कराती है अदालत में जाती है या अपनी जमा रकम में से काटने का कहती है,यह कुछ दिन में साफ होगा।  लेकिन सरकारी रकम जो गलत फर्जीवाड़े में भुगतान कर दी गई सरकार उसे वसूल वसूल तो निश्चित रूप से करेगी। इसकी प्रक्रिया  किसी भी तरह की हो सकती है लेकिन इस वसूली प्रक्रिया से यह तो निश्चित रूप से प्रमाणित हो गया है कि अपराध हुआ है। 

** इसमें कानूनी रूप से लड़ाई को बहुत अधिक समय तक खींचा जाना संभव नहीं हो पाएगा। सूरतगढ़ के इतिहास में संभवतः यह पहला केस होगा जिसमें लोग कानूनी लड़ाई और सजा का निर्णय होते देख पाएंगे। ०0०










अब और क्या बाकी रह गया इस्तीफा देने में. तूफान आने से पहले.

 

* करणी दान सिंह राजपूत *

नगर पालिका सूरतगढ के अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के  घोटाले पर घोटाले बड़े घोटाले आ गए हैं अब इस्तीफा देने में क्या कुछ बाकी रह गया है? दबे मामले सामने आने और  पुलिस के मुकदमे होने के बाद हालात और अधिक गंभीर होंगे। विभाग और पुलिस की खोज से भी बहुत आगे तो विरोधी लोग निकले हुए हैं जो पक्की खोज करके प्रमाणिक मामले सामने ला रहे हैं। 


* भाजपा अभी भी नहीं बचा रही और कभी  बचाएगी भी नहीं। भाजपा द्वारा लेना और भाजपा में जाने में भी बड़ा अंतर है। 

भाजपा गुलदस्ते फूल मालाएं तो पहना सकती है वह स्वागत हो चुका। तूफान की भनक लगते ही

भाजपा तो  पार्टी से निकालने का आदेश ही जारी करेगी। 


समझदारी इसी में है कि पालिका अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दे ताकि जो और तूफान से मामले आएंगे वे सारी बगिया को एकदम से लू लगा देंगे। अभी बहुत कुछ ढका हुआ पर्दे में पड़ा है। नगर पालिका में नया-नया और नया मामला सामने आए,कोई नया  मुकदमा बने उससे पहले अभी वक्त है त्यागपत्र देने का। बाद में तो देना मजबूरी होगी। त्यागपत्र देने से पहले ही बहुत सी कार्रवाई हो जाएगी।

** जब आचरण में व्यवहार में भ्रष्ट विचार घुस जाएं तब केवल दुष्ट कार्य करने का ही मन करता है। 

👍 अध्यक्ष और लेखाकार सुनील एक विचार होकर तूफान लाने वाले भ्रष्ट काम करें और सोचें कि कुछ नहीं होगा? नौकरी के डर से कोई मुंह नहीं खोलेगा। मामले सामने भी नहीं आएंगे। कोई सवाल नहीं करेगा? लेकिन मामला सामने आ रहा है। कर्मचारी मुंह बंद क्यों रखेंगे? कर्मचारियों से कैसा सलूक किया?

पुलिस में एक मुकदमा है और नया होते देर नहीं लगती। 


** कौन फाइलें देखेगा? किसको फाइल में देखने की फुर्सत है।  सूरतगढ़ में कौन है जो इतना रिकॉर्ड खंगालेगा? एक एक कर्मचारी से बात करेगा भ्रष्टाचार और कार्यों के बारे में खोजबीन कर लेगा? मामले दबाए जाते हैं। दबाने के लिए व्यक्ति बहुत कुछ करता है लेकिन मामले एक न एक दिन सामने आ जाते हैं।


** ओमप्रकाश कालवा नगर पालिका अध्यक्ष जो खुद को मास्टर जी प्रसिद्ध करना चाहते थे वे एक एक मामला सामने आने से अब मास्टर जी नाम से प्रसिद्ध नहीं हो पा रहे हैं। 

 * नगर पालिका अध्यक्ष और सुनील लेखाकार के विरुद्ध जो मामले सामने आ रहे हैं बे बहुत गंभीर हैं और तूफान बनने वाले हैं।

* हो सकता है कि पालिका अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने से यही तक बात रहे और आगे की कोई खोजबीन भी न करें। क्योंकि पद पर रहता है आदमी तब तक उसकी खोजबीन होती है। पद छोड़ने के बाद में कोई कोशिश नहीं करता।


 * ओम प्रकाश कालवा यदि इस्तीफा नहीं देते हैं तो मामले तो बर्बाद करने वाले हैं। सरकार की ओर से एक के बाद एक कार्यवाही होने मुकदमें से जब सस्पेंशन का आदेश होगा तो वह बहुत बुरा होगा।

* सीवरेज घोटाले के सामने आने के बाद भी ओमप्रकाश कालवा लेखाकार रहे सुनील के गलत काम और अधिशासी अधिकारी रहे विजय प्रताप सिंह के भ्रष्टाचार खुल रहे हैं।

10 मई 2023.

०0०

*****










मंगलवार, 9 मई 2023

दो नयी रेलें.श्रीगंगानगर-जयपुर 12 से, जयपुर-लोहारू-बठिंडा 11 से चलेगी

* करणीदानसिंह राजपूत *
श्रीगंगानगर, 9 मई 2023
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद श्री निहालचंद के प्रयासों से इस संसदीय क्षेत्र की जनता को जयपुर की दो ट्रेनों की सौगात मिली है। जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा के अनुसार सांसद के इस भागीरथी प्रयासों से न सिर्फ श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र की जनता लाभान्वित होगी बल्कि चुरू संसदीय क्षेत्र के सिद्धमुख, भादरा, गोगामेड़ी, नोहर क्षेत्र की जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी। श्री शर्मा के अनुसार इस रेल सेवा से इलाके की जनता को वर्षो बाद झुंझनू, चिड़ावा, नवलगढ़, सूरजगढ़ की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
 
* उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 09705 जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा 12 मई से जयपुर से दोपहर 1.05 बजे रवाना होकर सादुलपुर स्टेशन पर शाम 6.40 बजे पहुंच एवं 7.10 बजे प्रस्थान कर रात्रि 12.45 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी।
* गाडी सख्या 09706 श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 12 मई से श्रीगंगानगर से रात्रि 11.45 बजे रवाना होकर सादुलपुर स्टेशन पर प्रात 05.40 बजे पहुंच एवं 06.10 बजे प्रस्थान कर 11.50 बजे जयपुर पहुॅचेगी।

    👍 इसी प्रकार गाडी संख्या 09603, जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा 11 मई से जयपुर से प्रात 09.50 बजे रवाना होकर लोहारू स्टेशन पर दोपहर 03.40 बजे पहुंच एवं 03.45 बजे प्रस्थान कर रात्रि 12.05 बजे बठिण्डा पहुॅचेगी। 👍गाडी सख्या 09604 बठिण्डा-जयपुर रेलसेवा भी 12 मई से बठिण्डा से प्रात  3.05 बजे रवाना होकर लोहारू स्टेशन पर 11.20 बजे पहुंच एवं 11.25 बजे प्रस्थान कर शाम 6.05 बजे जयपुर पहुॅचेगी।
----------०0०







श्री माहेश्वरी समाज के 5 दिग्गज पूजा छाबड़ा से माला पहन क्रमिक अनशन पर बैठे.



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 9 मई 2023.

शराबबंदी नशामुक्ति आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा के हाथों माला पहन कर श्री माहेश्वरी समाज के 5 प्रमुख जन  महाराणा प्रताप चौक पर क्रमिक अनशन पर बैठे।







ओम जी राठी अध्यक्ष माहेश्वरी समाज,भंवरलाल जी चांडक भू.पू.जिलाध्यक्ष, ओमप्रकाश जी सोमानी भू.पू.मनोनीतअध्यक्ष,भंवरलाल जी लखोटिया जिला उपाध्यक्ष एवं सुरेंद्र सिंह कोठारी  सूरतगढ जिला बनाओ अभियान में क्रमिक अनशन पर बैठे।०0० 





*****




यह ब्लॉग खोजें