सोमवार, 6 दिसंबर 2021
रविवार, 5 दिसंबर 2021
अमितशाह द्वारा वसुंधरा राजे का नाम 2 बार लेने व यशस्वी बताने से और अधिक शक्तिशाली हुई
* करणीदानसिंह राजपूत *राजस्थान की कांग्रेस सरकार एवं प्रदेश की मौजूदा हालात और प्रदेश भाजपा की ढील देख बहुत सोच समझ कर वसुंधरा राजे को पुनः अगुआ किया जाने की तैयारी है। ऐसा अमित शाह के जयपुर भाषण से अनुमान लगने लगा है कि अगले विधानसभा चुनाव 2023 से पहले शेष दो वर्ष बाकी है में बहुत कुछ किया जा सकता है। अमित शाह ने राजस्थान भाजपा के जनप्रतिनिधि संकल्प महासम्मेलन में अपने संबोधन में वसुंधरा राजे का नाम दो-दो बार पुकारा और वहीं प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां का नाम भी नहीं लिया। अब यह कैसे हुआ क्यों या संयोगवश हो गया। इस गड़बड़झाले को समझने में समय लगेगा लेकिन अभी तो राजनीतिक हलकों में इसके कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। वसुंधरा राजे के समर्थक इससे अति प्रसन्न हैं।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को जयपुर में राजस्थान भाजपा के जनप्रतिनिधि संकल्प महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे तब अचानक यह सामने आया।अमित शाह ने मंच पर विराजमान नेताओं के नाम लेने शुरू किए। उन्होंने सिलसिला तो प्रदेश अध्यक्ष से शुरू किया, लेकिन उनका नाम ही नहीं लिया। इसके बाद अगला नाम उन्होंने वसुंधरा राजे का लिया। उन्होंने कहा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री, यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा जी। अमित शाह के इतना कहते ही हॉल में वसुंधरा समर्थकों के सुर बुलंद हो उठे।
प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का नाम नहीं लेना भूल हो सकती है जल्दबाजी में भूल हो सकती है मगर वसुंधरा राजे का नाम दो बार लेना यशस्वी बताना अधिक महत्वपूर्ण और शक्ति बढाने वाला है।
* राजनीतिक विचारक क्या मानते हैं *
राजनीतिक पंडित इसे वसुंधरा राजे की राजनीतिक जीत बता रहे हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया ने राजस्थान में धार्मिक यात्रा का आयोजन किया था। हालांकि उनका कहना था कि यह राजनीतिक यात्रा नहीं है। लेकिन पूरे प्रदेश भर में जहां भी यह यात्रा गई, वहां पर वसुंधरा समर्थकों की मौजूदगी बड़ी संख्या में दीखी। प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ अन्य राजस्थान भाजपा नेताओं को राजे का वह कदम रास नहीं आया था। जब अमित शाह की राजस्थान यात्रा का कार्यक्रम बना तो यह अनुमान लग रहा था कि राजे और उनके समर्थकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए वह यहां आ रहे हैं। हालांकि अमित शाह ने जिस तरह से वसुंधरा राजे का नाम लिया, उससे सारी आशंकाएं खत्म हो गईं।
*2023 में राजस्थान में भाजपा सरकार बनने का दावा*
अपने संबोधन के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विश्वास जताया कि राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करके भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि मैं आपका आह्वान करने आया हूं कि राजस्थान की इस निकम्मी व भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत सरकार को मूल (जड़) समेत उखाड़ फेंकें और यहां भाजपा की सरकार बनाएं। शाह ने कहाकि 2023 में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलने वाला है। दो तिहाई बहुमत के साथ यहां भाजपा की सरकार बनेगी। शाह ने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सात साल के अपने कार्यकाल में जनता की भलाई के बहुत कुछ किया है।०0०दि.5 दिसंबर 2021.करणीदानसिंह राजपूत( 56 वर्ष से पत्रकारिता)सूरतगढ़ ( राजस्थान )--------////---////------सभी बिना संपादन परिवर्तन के प्रकाशित कर सकते हैं। आगे अन्यों को भी भेज सकते हैं।करणीदानसिंह राजपूत.**************
आचार संहिता लागू में पट्टों संबंधी ग्राम पंचायत ( पंचायत समिति सूरतगढ़) का प्रचार विज्ञापन
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 5 दिसंबर 2021.
श्रीगंगानगर जिले में पंचायत आम चुनाव 2021को लेकर जिला कलेक्टर श्रीगंगानगर ने चुनावी क्षेत्रों में आचार संहिता व धारा 144 लागू कर दी थी। इसके तहत प्रशासन शहरों और गांवों की और के अभियान रोक दिए गए थे। इसके तहत किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही जिला परिषद पंचायत समिति और ग्राम पंचायत नहीं कर सकते।
आश्चर्य है कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद सूरतगढ़ पंचायत समिति के ग्राम पंचायत 13 एसडी की ओर से आज 5 दिसंबर 2021 को राजस्थान पत्रिका जिला श्रीगंगानगर संस्करण के पृष्ठ 9 पर ग्राम पंचायत 13 एसडी का एक विज्ञापन पट्टे दिए जाने की सूचना और आपत्तियां मांगे जाने से संबंधित है। सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी दोनों के पद लिखे हैं। यह विज्ञापन 1 दिसंबर को जारी किया गया है। इसकी सभी ओर चर्चा है लोग एक दूसरे से आचार संहिता का पूछ रहे हैं।
*
आदर्श आचार संहिता में यह आता है या नहीं आता यह स्थानीय निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी के अधिकार क्षेत्र की और निर्णय की बात है कि वह क्या निर्णय करते हैं?
*****
शनिवार, 4 दिसंबर 2021
कोविड वैक्सीनेशन हनुमानगढ़ कैसे बना जिंदाबाद-कीर्ति ध्वज-1 दिन में एक लाख से अधिक
* करणीदानसिंह राजपूत *
हनुमानगढ़ 4 दिसम्बर 2021.
- देर रात तक घर-घर जाकर हो रहा था कोविड वैक्सीनेशन
- वृद्धों व दिव्यांग के घर जाकर हुआ टीकाकरण
- जिला प्रशासन सहित समस्त विभागों, जनप्रतिनिधियों, एनजीओ, आमजन का रहा सहयोग
जिला प्रशासन सहित समस्त विभागों, जनप्रतिनिधियों, एनजीओ व आमजन के सहयोग से जिले में आज पुन: एक लाख से अधिक नागरिकों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। जिला कलक्टर श्री नथमल डिडेल ने 4 दिसम्बर को एक लाख से अधिक वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा था, जो आज पुन: पूरा कर लिया गया। 5 बजे आई रिपोर्ट में 1 लाख 7 हजार 560 लोगों ने कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम व द्वितीय डोज लगवा ली थी। वैक्सीनेशन स्थलों पर कोविड का मंगल टीका लगवाने के लिए लोगों की लाइनें लगी रही। आमजन टीका लगवाने के बाद अन्य जनों को भी प्रोत्साहित कर वैक्सीनेशन के लिए लेकर आए। वृद्धों एवं दिव्यांगों के लिए स्वास्थ्यकर्मी घर पर जाकर भी टीकाकरण किया गया। देर रात तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर टीकाकरण कर रहे थे।
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर श्री नथमल डिडेल के निर्देशन में शनिवार 4 दिसम्बर को स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें वैक्सीनेशन स्थल पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने स्वास्थ्यकर्मियों के आते ही वैक्सीनेशन करवाना शुरु कर दिया था। गत 1 दिसम्बर से जिले में कोविड वैक्सीनेशन बढ़ाने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसी का परिणाम था कि ग्रामीण की अलसुबह ही वैक्सीनेशन स्थल पर टीकाकरण करवाने के लिए पहुंच गए थे। युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं ने शांतिपूर्वक टीकाकरण करवाया। वहां पर उपस्थित जिला प्रशासन व स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण करवाने आए और टीकाकरण करवा चुके नागरिकों को कोविड संक्रमण और ओमीकोन वायरस के बारे में भी जानकारी दी। जिला स्तरीय व खण्ड स्तरीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के वैक्सीनेशन स्थलों की जानकारी लेते रहे और वैक्सीनेशन बढ़ाने को लेकर रणनीति बनाते रहे। किसी भी सेंटर पर वैक्सीन व सीरिंज समाप्त होते देख स्वास्थ्यकर्मियों की टीमों द्वारा सामग्री वहां वैक्सीन पहुंचाई गई।
डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिले में 450 से अधिक वैक्सीनेशन स्थल बनाए गए थे, जिनमें जिला अस्पताल, समस्त सीएचसी, समस्त पीएचसी, समस्त उपास्वास्थ्य केन्द्र पर वैक्सीनेशन किया गया। इसके साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, सब्जी मण्डी एवं भीड़ एकत्रित होने वाले स्थानों पर भी वैक्सीनेशन पूरे दिन जारी रहा। खण्ड कार्यालयों से टीकाकरण से वंचित लोगों के पास बार-बार फोन किए जाते रहे। इसके साथ-साथ माइकिंग के जरिए भी बार-बार वैक्सीनेशन करवाने के लिए मुनादी करवाई गई। स्वास्थ्यकर्मी देर रात तक वैक्सीनेशन करने में जुटे थे। कई क्षेत्रों में तो घर-घर जाकर भी वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि समस्त जिले का ही प्रयास था कि जिले में एक बार फिर एक लाख से अधिक लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। शाम 5 बजे तक जिले में 1 लाख 7 हजार 560 लोगों ने कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम व द्वितीय डोज लगवा ली थी। ०0०
राजस्थान में मंत्रियों के जिला प्रभार बदले: अब प्रभारी मंत्री श्रीगंगानगर हनुमानगढ़
दि. 4 दिसंबर 2021.
राजस्थान मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के बाद मंत्रियों के जिला प्रभार भी बदल दिए गए हैं।
श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला के स्थान पर अब गोविंद राम मेघवाल को प्रभारी बनाया गया है।
यहां सभी जिलों की पूरी सूची दी जा रही है।
०0०
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर गुरप्रेमसिंह मान का सेना से सेवानिवृत्ति पर सूरतगढ़ में शानदार स्वागत
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 3 दिसम्बर 2021.
गुरप्रेम सिंह मान पुत्र रणधीर सिंह मान का भारतीय सेना में 18 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत होकर अपने घर सूरतगढ़ लौटने पर शानदार स्वागत किया गया।
पारिवारिक सदस्यों व शहरवासियों द्वारा 2 दिसंबर को रेल से यहां पहुंचने पर स्टेशन से घर तक स्वागत यात्रा का आयोजन किया गया।
गुरप्रेमसिंह मान बॉक्सिंग में 8 स्वर्ण 6 सिल्वर और 5 कांस्य पदक विजेता हैं।
सेना में फिजिकल फिटनेस कोच और शिक्षण अध्यापक पर नये जवानों को शिक्षित किया था।
सेठ रामदयाल राठी उ.मा.विद्यालय के व्याख्यता बाबू राम जी सुथार, गुरु प्रवीण भाटिया जी, समाजसेवी विनोद जी सारस्वत, शरणपाल सिंह जी मान, एवरग्रीन अकादमी सूरतगढ़ के युवाओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया ||०0०
बुधवार, 1 दिसंबर 2021
शीतलहर से बचाव की शिक्षा और प्रभावितों को तत्काल चिकित्सा व राहत
* करणीदानसिंह राजपूत *
श्रीगंगानगर, 1 दिसम्बर 2021.
जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने चिकित्सा स्वास्थ्य, स्थानीय निकाय सहित विभिन्न विभागों को सर्दी व शीतलहर से बचाव को लेकर स्वास्थ्य शिक्षा के साथ-साथ जनसाधारण को बचाव के लिये जागरूक करने के निर्देश दिये है।
वर्तमान में सर्दी का मौसम चल रहा है। सर्दी व शीतलहर से जनसाधारण के प्रभावित होने की संभावना बढ़ रही है। सर्दी से प्रभावित रोगियों को चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपकेन्द्र में आने पर उन्हें तत्काल समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाये। जिला स्तर पर सर्दी से प्रभावित रोगियों के बचाव, उपचार एवं रोकथाम की कार्यवाही हेतु विशेष चिकित्सा दल एवं मोबाईल टीम द्वारा शीतलहर से प्रभावित रोगियों को तुरन्त उपचार दिलवाया जाये।
रेन बसेरों में रहने वाले व्यक्तियों की चिकित्सा सुविधा हेतु चिकित्सा दल का गठन किया जाये। टीम के सदस्य प्रतिदिन रेन बसेरों पर जाकर ठहरने वालों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार दिया जाये।
* लक्षण *
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर के अनुसार शीत जहर से प्रभावित रोगियों के लक्षण में शरीर का ठण्डा पड़ जाना, शरीर का सुन्न पड़ना, नाड़ी का धीमा व मंद पड़ जाना, रोये खड़े हो जाना व श्वसन तेज चलना आदि होते है।
* बचाव के उपाय *
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार जहां तक हो सके घर के बाहर कार्य हेतु दिन में निकले स्वयं को व बच्चों को उपलब्ध ऊनी कपड़ों का प्रयोग करे। फुटपाथ पर रहने वाले भ्रमणशील जातियां भिखारी, गाड़िया लुहार आदि रात्रि में रेन बसेरा, सार्वजनिक भवन, धर्मशालाओं में रहे, खुले स्थान पर न सोये, रात्रि में बाहर कार्य करना, रहना आवश्यक हो तो अपने पास अंगीठी, आवश्यक लकड़ी व कूड़ा करकट जलाकर अलाव लगाकर तापने की व्यवस्था करे। शीतलहर में अधिकतम गर्म भोजन का सेवन करे। सर्दी में गुड़, तिल, चिकनाई, चाय, कॉफी आदि का सेवन करे। शारीरिक श्रम अधिक करे, हो सके तो सुबह व्यायाम करे। जिस व्यक्ति में शीत लहर का प्रभाव दिखे उसे तत्काल कम्बल रजाई आदि से ढ़के। पास में अंगीठी, हीटर जलाए, कमरे में ताजा हवा का रास्ता बंद न करे, गर्म पानी की थैली उपलब्ध हो तो उससे सेक करे, शीतलहर से प्रभावित होने पर व्यक्ति को तत्काल नजदीक के चिकित्सा केन्द्र में उपचार करवाये। ०0०
-----------
बडे भाई जस्टिन राज के जन्म दिन पर छोटे भाई जैक्सन राज ने किया रक्तदान:अनूठी पहल
* करणीदानसिंह राजपूत *
श्रीगंगानगर, 30 नवम्बर 2021.
शुभ दिन हो शुभ कार्य हो और उस दिन रक्त दान करना, एक अनूठी परंपरा की शुरुआत। समाज को एक चेतना की ओर अग्रसर करना।
ऐसी ही एक पहल की है श्रीगंगानगर के जैक्सन राज ने। रक्तदान करने का सीधा मतलब होता है किसी का जीवन बचाना।
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय श्रीगंगानगर में कार्यरत कर्मचारी श्री राजेश सोलंकी के बड़े बेटे जस्टिन राज के जन्म दिन के अवसर पर छोटे भाई जैक्सन राज ने 30 नवम्बर 2021 मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान किया।
इस अवसर पर गंगानगर विधायक श्री राजकुमार गौड़ व विशाल गौड़ ने इस पुन्य कार्य के लिए सम्मान किया। इस अवसर पर राजकीय चिकत्सालय के चिकित्सक, अधिकारी, श्रीमती सुसम्मा सी.ए. सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ०0०
-----------
सदस्यता लें
संदेश (Atom)