शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर गुरप्रेमसिंह मान का सेना से सेवानिवृत्ति पर सूरतगढ़ में शानदार स्वागत

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 3 दिसम्बर 2021.

गुरप्रेम सिंह मान पुत्र रणधीर सिंह मान का भारतीय सेना में 18 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत होकर अपने घर सूरतगढ़ लौटने पर शानदार स्वागत किया गया।



पारिवारिक सदस्यों व शहरवासियों द्वारा  2 दिसंबर को रेल से यहां पहुंचने पर स्टेशन से घर तक स्वागत यात्रा का आयोजन किया गया।





गुरप्रेमसिंह मान बॉक्सिंग में 8 स्वर्ण 6 सिल्वर और  5 कांस्य पदक विजेता हैं।

सेना में फिजिकल फिटनेस कोच और शिक्षण अध्यापक  पर नये जवानों को शिक्षित किया था।

सेठ रामदयाल राठी उ.मा.विद्यालय के व्याख्यता बाबू राम जी सुथार, गुरु प्रवीण भाटिया जी, समाजसेवी विनोद जी  सारस्वत,  शरणपाल सिंह जी मान, एवरग्रीन अकादमी सूरतगढ़ के युवाओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया ||०0०










यह ब्लॉग खोजें