मंगलवार, 5 जुलाई 2016

लोककुंवरी रो स्वयंवर - कहाणी -


- करणीदानसिंह राजपूत-
लोककुंवरी रो स्वयंवर फेरूं मंड ग्यो। लोककुंवरी घणी फूठरी। गरीब अमीर सगळा रो दिल ललचावै। दो घड़ी रो साथ मिल जावै जकौ भी बतौ। ओ साथ तो पांच सालां रो। जै लोककुंवरी चुन लेवे तो फेर तकदीर रो कांइ कहणो। सगळे इलाके मांय डंको बाजै। आपणै सहर रो राजा भी मूंछ मरोड़ त्यार। लारलै पन्द्रह सालां सूं कसरत करण लाग रया हा पण पार नीं पड़ी। कीं न कीं कमी रह जावंती अर बारातियां री भीड़ कोई दूजो ले भागतो। लोककुंवरी कोई दूजो परणीज जातो जणा सकल कोयला खदान रै मजूर जैड़ी हो जावंती। काळी कुट। हार री मार राजा रै इसी पड़ती कै कई दिनां तक कोठी मांय दुबक जावतो।


गुरशरण छाबडा के नारों की रैली नशा मुक्ति सम्मेलन कडवासरो की ढाणी गोटन



जस्टिस फारॅ छाबडा जी शराब बंदी आंदोलन
गोटन 5-7-2016.
आज संगठन सयोजंक पुनम अंकुर छाबडा  नागौर जिले के गोटन कस्बे के गांव कडवासरो की ढाणी मे अटल सेवा केन्द्र में आयोजित नशा मुक्ति सम्मेलन में पहुची ।
       दिनेश कडवासरा द्वारा आयोजित समारोह में सरपंच कस्तुरी राम जी कडवासरा ने पुनम छाबडा को शाॅल औढाकर वही अंकुर छाबडा , विष्णु तिवाडी ,मुकेश जागीड , भोलाराम , पण्डित विमल प्रकाश,देवेंद्र कुमार  , गोपाल जोशी , भैरु सिंह राजपुरोहित का साफा पहनाकर स्वागत किया गया ।
    अटल सेवा केन्द्र में आयोजित सम्मेलन में ग्राम पंचायत स्तर पर संरपच महोदय ने ग्राम पंचायत को पूर्ण शराब मुक्त करने का संकल्प लिया
   वहीं पूनम अंकुर छाबडा ने समबोधित करते कहा कि जब गाँव गाँव ढाणी ढाणी में शराब बंदी के पक्ष में आम जन जागरुक होगा तभी प्रदेश शराब मुक्त होगा क्योकि इस शराब के चलते पुरे प्रदेश की स्थिति बहुत खराब हो रही है आज ना घर ना बहार बहन बेटी सुरक्षित हैं , सडक हादसों कि सख्या में रोज शराब के कारण इजाफा हो रहा है आये दिन घरो के चिराग बुझ रहै है और सरकार मुक बनी बैठी पर अब प्रदेश की जनता चुप नहीं रहेगी और जस्टिस फाॅर छाबडा जी टीम आम जन के साथ मिलकर प्रदेश मुख्यालय पर बडा आंदोलन करेगे और सरकार को शराब बंदी के लिए ज्ञापन देगे ।
      जस्टिस फाॅर छाबडा जी टीम का गठन कर दिनेश कडवासरा को गोटन अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
     बाद में एक वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमे युवाओ ने " शहीद गुरशरण जी छाबडा" अमर रहै के नारों के साथ शराब बंदी के पक्ष में गांव में जागृति का प्रयास किया । सभा का संचालन पण्डित विमल प्रकाश पारिक ने किया और अंकुर छाबडा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

साईकिल सांसद बने मंत्री:अर्जुन को मिली बत्तीवाली कार:


बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल मोदी मंत्री परिषद में राज्यमंत्री बनाए गए:
- करणीदानसिंह राजपूत -
लोकप्रियता के धनी बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल को साईकिल वाले सांसद के रूप में ख्याति प्राप्त हैं। तेल बचाने की मुहिम में अर्जुनराम संसद भवन साईकिल से आवागमन करते रहे हैं।
राजस्थान सरकार में कुशल प्रशासनिक अधिकारी रहे अर्जुनराम जन जन में लोकप्रिय हैं तथा सभी इनको अपना खास सांसद प्रतिनिधि मानते हैं। कोई भी सीधे मिल सकता है अपनी बात कह सकता है।


राजस्थानी भासा रा हेताळू अर्जुनराम सूं है घणी आस:


अर्जुनराम केन्द्र सरकार मांय बण्या राज्यमंत्री:
- करणीदानसिंह राजपूत -
भारत सरकार मांय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी रे मंत्री परिषद मांय बीकानेर रा सांसद अर्जुनराम मेघवाल भी सामल हो ग्या है। राज्य मंत्री बणाईज्या है। अर्जुनराम राजस्थान सरकार मांय कुशल अधिकारी हा अर अब जनता रै दिलां मांय राज करणिया जननेता है। आपरै स्वभाव नै जणो जणो सरावै। लोकसभा मांय आपरी उपस्थिति सगळा सूं बती रैयी जकै सूं आपनै सम्मानित कर्यौ ग्यौ।


रविवार, 3 जुलाई 2016

एसडीएम पोटलिया को रिश्वत में फंसाने की गहरी साजिश फाइलें बोल रही हैं



पूरी फाइल में अलग रिकार्ड जिसके आधार आवंटन हो गया व एसीबी को दिए अलग दस्तावेज:
गोधाराम ने एसीबी में मुकद्दमा किया उसमें जो दस्तावेज दिए वे आवंटन फाइल में नहीं है और शामिल होते तो भूमि आवंटन ही नहीं हो पाती:
आवंटियों को भूमि का लाभ मिला उनकी तरफ से रिश्वत का आरोप नहीं: स्पेशल रिपोर्ट- करणीदानसिंह राजपूत - 

शनिवार, 2 जुलाई 2016

गधे की लात से गधा नहीं मरता-पुरानी कहावत की कहानी


-करणीदानसिंह राजपूत
जहां देखो एक ही चर्चा। गधों की आपसी दुलत्तियों की। जिसके मन में आए वैसे ही चटखारों से सुनाए। चुप चुप रहने वालों की मौज बन गई। गधे लड़े क्यों और लड़ते लड़ते सड़क पर क्यों आ गए?
इससे पहले यह पुरानी कहावत भी मजेदार है। किसी ने गधों की लड़ाई देखी होगी और खूब दुलत्तियां चलती हुई देखी होंगी। किसी भी गधे का कुछ भी नहीं बिगड़ा होगा तब यह कहावत बना डाली होगी कि गधे की लात से गधा नहीं मरता। 


स्वामी अग्निवेश जी ने जस्टिस फाॅर छाबडा जी शराब बंदी मुहिम को दिया समर्थन ।

दिल्ली 1-7-2016.
      महर्षि दयानंद सरस्वती के अनुयायी और प्रख्यात वक्ता स्वामी अग्निवेश जी ने स्व श्री गुरशरण जी छाबडा कि शहादत को नमन करते हुए कहा कि गुरशरण जी जेसे महामना धरती पर बिरले ही होते हैं जिन्होंने अपना सब कुछ समाज हित में नयोछावर कर दीया और प्रदेश शराब मुक्त हो संस्कार वान समाज की स्थापना हो इसी प्रयास में अपनी शहादत दे दी , दुनिया इस महामना को युगों युगों तक याद रखेगी और उन्हीं के पद चिन्हों का अनुसरण करते उनके पुत्र अंकुर छाबडा , पुत्रवधु पुनम अंकुर छाबडा जस्टिस फाॅर छाबडा जी शराब बंदी आंदोलन के तहत उनके अधुरे मिशन को पुरा करने मे लगे हैं समाजिक सरोकार के इस नेक काम मे हम सदैव साथ है और प्रदेश सरकार से मांग करते है कि प्रदेश को शराब मुक्त प्रदेश बना कर आदरणीय गुरशरण जी के साथ हुए समझौते को लागू करे अन्यथा प्रदेश में बडा आंदोलन होगा और सरकार को मजबुरन शराब बंद करनी होगी ।

शुक्रवार, 1 जुलाई 2016

एसीबी टीमें एसडीएम पोटलिया की संपत्ति की जाँच में लगी हैं:


घुमा फिरा कर अखबारों में वही न्यूज दोहराई जा रही है:
-स्पेशल न्यूज -
सूरतगढ़ 1 जुलाई 2016.
एसडीएम रामचन्द्र पोटलिया द्वारा रिश्वत लेने से इन्कार किए गए एक पुराने प्रकरण में एसीबी टीमें जुटी हुई हैं। पहले अखबारों में छपा कि एक फर्म से दूसरी फर्म में तीन लाख रूपए जमा होने की तस्दीक हो गई है। वह क्लियर हो गया कि फर्म मां ब्रह्माणी ट्रेडिंग कं जैतसर में कोई रूपया जमा नहीं है, चाहे जो छपता रहे या बताया जाता रहे। इसका कोई खंडन स्पष्टीकरण कुछ भी पत्रकारों ने जानने की कोशिश नहीं की।
25 जून को छापों में जो दस्तावेज मिले उनके अलावा कोई नया रिकार्ड नहीं मिला।
पोटलिया की पत्नी, पिता प्रभुराम व पुत्र के नाम से संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। लेकिन जो अफवाहें चल रही है कि पोटलिया अरबपति है,सो ऐसा कोई चमत्कार कहीं नहीं पकड़ा गया। जो संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं ,उनकी जाँच भी आसान नहीं है। सालों लग जाते हैं मालूम करने में कि आय से कितनी संपत्ति ज्यादा है। यह जाँच बहुत पेचीदगी से भरी होती है।
एसडीएम रामचन्द्र पोटलिया के सरकारी निवास सूरतगढ़ में जो संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं उनमें जिसके नाम से खरीद फरोख्त हुई है,उनके नाम पर नोटिस जारी होंगे और उनके जवाब क्या आऐंगे? इसमें काफी वक्त लगेगा। अभी तक जो संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं,वह अरबों वाली बात प्रमाणित नहीं करते। लोगों ने ऐसे प्रचारित किया मानों पोटलिया सारे दिन केवल नोट लेने में ही लगा रहता था और हर रोज पाँच दस लाख रूपए आ जाते थे। दूसरे शब्दों में पोटलिया पर नोटों की वर्षा हो रही थी। अभी दो दिन से अखबारों में चौथई पेज तक के समाचार छपे हैं उनका सार केवल मात्र पांच दस पंक्तियों में ही निकलता है और वे पांच दस पंक्तियां संबंधित न्यूज में ही लगी हुई होती हैं।

नितिश के प्रोत्साहन से जस्टिस फाॅर छाबडा जी शराब बंदी आंदोलन को नई दिशा मिलेगी



Newdelhi 30 June 2016.
जस्टिस फाॅर छाबडा जी टीम सयोजंक पुनम अंकुर छाबडा & अंकुर छाबडा, भारतिय किसान युनियन अध्यक्ष बहन सविता चौधरी  आज मिले बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश  कुमार जी से ।
      श्री नितिश कुमार जी ने पूर्व विधायक और शराब बंदी आंदोलन की प्रदेश मे अलख जगाने वाले महामना स्व श्री गुरशरण जी कि शहादत को याद किया, नेक और पावन काम के लिए पूनम अंकुर छाबड़ा को बधाई दी और बताया कि
जब से बिहार में शराब बंदी हुई है प्रदेश का अपराधिक आंकडा गिर रहा है और प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर हो रहा है। माननीय श्री नितीश कुमार जी ने जिस प्रकार से शराब बंदी की मुहीम को छेड़ा है वो काबिले तारीफ है। बड़े भाईसाहब श्री संतोष भारतीय जी ने भी अपना आशीर्वाद दिया। राजस्थान प्रदेश में भी पुर्ण शराब बंदी होनी चाहिए ।
   पुनम अंकुर छाबडा ने जस्टिस फाॅर छाबडा जी शराब बंदी आंदोलन की पुरी जानकारी श्री नितिश कुमार जी को बताई और सहयोग मार्गदर्शन का आग्रह किया और बिहार के मुख्य मंत्री श्री नितिश कुमार जी के आशीर्वाद और प्रोत्साहन से जस्टिस फाॅर छाबडा जी आंदोलन को नई दिशा मिलेगी और अब टीम दुगुने जोश से शराब बंदी आंदोलन के लिए समर्पित रुप से काम करेगी 
नितिश  के  प्रोत्साहन से जस्टिस फाॅर छाबडा जी शराब बंदी आंदोलन को नई दिशा मिलेगी 

सूरतगढ़ में दलित नाबालिग बालिका से चौधरी द्वारा बलात्कार का सनसनीखेज मामला


चौधरी को 164 के बयान के बाद भी बचाया:नहीं लगाया पोक्सो व एसीएससी एक्ट:
सूरतगढ़ सदर थाना व पुलिस उपअधीक्षक पर आरोप:एसपी को शिकायत:
पीडि़ता का पिता वरिष्ठ वकील पूर्व विधायक स.हरचंदसिंह सिद्धु को साथ लेकर एसपी से मिला व लिखित शिकायत की।
- स्पेशल न्यूज -  

यह ब्लॉग खोजें