गुरुवार, 21 मई 2026

ईओ पद के लिए लायक नहीं पूजा शर्मा. मूल पद राजस्व अधिकारी है. कौन बचा रहा है? कुछ होगा जरूर.

 



* स्पेशल रिपोर्ट:करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 21 मई 2026. नगरपालिका सूरतगढ़ में अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा ड्युटी के प्रति लापरवाह और भ्रष्टाचारों के आरोपों से घिरी होने तथा अपनी सग्गी भाभी बबीता शर्मा को नियम विरुद्ध प्रमोशन देने के भ्रष्टाचार में फंसी हुई है जो अधिशासी अधिकारी पद के लायक ही नहीं है। पूजा शर्मा का मूल पद राजस्व अधिकारी का है। अधिशासी अधिकारी कम होने के कारण स्वायत्त शासन विभाग ने पूजा शर्मा को इस पद पर लगाया।  पूजा शर्मा ने सूरतगढ़ नगरपालिका में रहते हुए भ्रष्टाचार और नियम विरुद्ध कार्य करने,पं मामले और शिकायतें दबाकर सरकारी कोष को होने वाली लाखों रूपये की आय को वसूल नहीं करके नगरपालिका को हानि और लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाया है। नगरपालिका की करोड़ों रूपये की जमीनों पर अतिक्रमणों को ध्वस्त नहीं किया जहां माफियाओं को लाभ पहुंचाया। अनेक लोगों को नोटिस दिए और बाद में  उन पर कार्वाई नहीं की ओर नगरपालिका का रूपया वसूल नहीं किया। हरेक नोटिस से लाखों रूपये और सभी से करोड़ से अधिक रूपया वसूला नहीं गया। समाचार और शिकायतों के बाद भी ऐसी बड़ी रकमें वसूल नहीं करना भूल नहीं यह खुला भ्रष्टाचार है जो ईओ पूजा शर्मा ने यहां किया। यहां दस से अधिक होटल निर्धारित ऊंचाई 2 मंजिल से अधिक 3,4,5 मंजिलों के अवैध बन बन गये और कुछ अभी निर्माणाधीन है आरोप है कि इनको रोका नहीं गया और नगरपालिका के स्टाफ ने अपने घर भरे और नगरपालिका को एक करोड़ से अधिक का नुकसान कर दिया जिसकी शिकायतें होने पर भी ईओ पूजा शर्मा ने निरीक्षण भी नहीं किया और न निर्माण सीज किए। नगरपालिका की जमीनों पर अतिक्रमण और मार्केट, शोप आदि बन गये जिनको रोका नहीं बल्कि उचंती सबकुछ कर लिया गया। पूजा शर्मा यहां नगरपालिका के ईओ आवास में नहीं रहकर अपने पीहर आवास में निवास किया हुआ है जिसके आगे सड़क पर अतिक्रमण कर लिया जिससे सड़क में अवरोध होगया व संकड़ी हो गई। वहीं अन्य लोगों के घरों के दरवाजों के आगे बने स्लोपों को तुड़वाया ताकि खुदकी कार वहां घर तक पहुचे और वापस निकले। पूजा शर्मा ने लाखों रूपयों के अनेक निर्माण कार्यों को कराने की निविदाएं प्रकाशित कराई जो काम पूर्व में कराए हुए हैं। इनकी शिकायत भाजपा के नेता बाबूसिंह खीची ने जिलाकलेक्टर व उपखंड अधिकारी को की हुई है। यह बड़ा घोटाला है। अनेक सड़क नाली पुलिया सही हालत के दुबारा बनवाए गये और अनेक इंटरलॉकिंग सड़कों की सही हालय टाईलें उखाड़ कर दुबारा बनाने के कार्यों पर लाखों रूपये का दुरुपयोग हुआ और कमीशन की बांट हुई। ईओ पूजा शर्मा ने यहां नगरपालिका में 20 फरवरी 2024 को ईओ पद पर ड्युटी जोईन की और लगातार घोटाले किए लेकिन जनता के काम नहीं किए। लोगों की शिकायतें हैं। ईओ पूजा शर्मा के भ्रष्टाचारों को लेकर हर जगह भाजपा राज की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लोग कोस रहे हैं जिससे राज की बदनामी हो रही है तथा आने वाले नगरपालिका चुनावों में इसका दुष्प्रभाव सरकार को झेलना पड़ेगा। सूरतगढ़ के विकास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के लिए पूजा शर्मा को जांच से पहले सस्पेंड कर हटाने कीऔर मूल पद पर करने के आदेश जारी हो तो भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का नारा भी सफल हो सकेगा। ०0०








यह ब्लॉग खोजें