* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 13 जुलाई 2025.
* कड़ी धाराओं में मुकदमा *
आपत्तिजनक जनक विडिओ वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है।
एसीबीईओ (अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) नरेश कुमार रिणवा सूरतगढ़ एवं रा.उ.मा.विद्यालय ठुकराना के प्रधानाचार्य जसवीरसिंह धालीवाल और एक महिला को जसवीरसिंह की पत्नी कंचन ने आपत्तिजनक हालात में पाया था। उस समय कंचन के साथ मारपीट की गई और मार डालने के लिए अपहरण की कोशिश भी की गई। घटना 9 जुलाई रात 8-9 के बीच में हुई। लोगों ने विडिओ बनाए और अधिकारियों को पीटा। वे विडिओ वायरल हुए जिससे हड़कंप मच गया।
* कंचन ने सिटी थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए 9 जुलाई को आवेदन किया जिस पर पहले मुकदमा नहीं किया गया। एसपी के निर्देश के बाद 12 जुलाई को सिटी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है।
*शिक्षा विभाग ने इस प्रकरण की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। दोनों अधिकारियों को एपीओ कर दिया है। उनको निदेशालय बीकानेर में हाजिरी देनी होगी।
👌शिक्षा विभाग ने जांच समिति में तीन अधिकारियों को सदस्य बनाया है।
1- संभागीय शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सत्यप्रकाश टेलर।
2- एडीपीसी अरविंद्रसिंह।
3- एक महिला प्रधानाचार्य ।
*****
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीगंगानगर श्री गिरजेश कांत शर्मा निम्न बयान पत्रिका में रविवार को छपा है।
* सूरतगढ़ ब्लॉक के एक प्रधानाचार्य व एक एसीबीइओ का यह प्रकरण बहुत ही शर्मसार करने वाला है। जांच कमेटी गठित कर दी गई है।रिपोर्ट मिलने पर सख्त कार्वाई होगी।
* दोनों अधिकारियों और एक महिला पर बी.एन.एस.एस. की धाराओं 74,115,140 और अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम 2023 की विभिन्न धाराओं में यह मुकदमा दर्ज हुआ है तथा जांच प्रतीक मील उप अधीक्षक पुलिस सूरतगढ को सौंपी गई है।
०0०
०००