एडीजे मुनेशचंद यादव द्वारा तपोवन महिला आश्रय स्थल का निरीक्षण.
* करणीदानसिंह राजपूत *
श्रीगंगानगर 12 जून 2025.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर के सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्री मुनेश चंद यादव ने गुरूवार को तपोवन महिला आश्रम श्रीगंगानगर की विजिट की। इस दौरान महिला आश्रय स्थल में सुविधाओं का जायजा लिया गया। आश्रय स्थल में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था होना पाई गई। इस दौरान महिला आश्रम अध्यक्ष श्री महेश पेड़ीवाल ने पेयजल सप्लाई समस्या के समाधान और उपस्थित महिलाओं के आधार कार्ड बनाये जाने हेतु निवेदन किया। उपरोक्त दोनों समस्याओं के निराकरण हेतु प्राधिकरण द्वारा आश्वासन दिया गया।०0०