शुक्रवार, 6 जून 2025

ईओ,एईएन, एम्बेसडर सफाई मोर्चे पर. निरीक्षण की शुरुआत.



* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 6 जून 2025.

स्वच्छ भारत अभियान और मानसून आने से पहले सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगरपालिका प्रशासन अचानक बड़े महत्वपूर्ण निकासी पोईंट्स पर पहुंचा।

अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा, सहायक अभियंता मेजरसिंह और स्वच्छ भारत मिशन -2 के ब्रांड एम्बेसडर हरिप्रसाद दाधीच ने बड़े  नालों का निरीक्षण किया और कुछ स्थानों पर आज ही सफाई शुरू करवाई।




👍 अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा ने सफाई अभियान की सुदृढ़ता के लिए सभी स्तर के सफाई कर्मचारियों की हाजिरी 9 जून से नगरपालिका में ही सुबह 6 से 6.15 बजे तक होने का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार सवा छह बजे के बाद गैर हाजिरी लगा दी जाएगी।*

०0०






****


यह ब्लॉग खोजें