* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 31 मार्च 2025.
नगर पालिका सूरतगढ़ के 45 वार्डों के पुनर्सीमांकन घोषणा के बाद राजनीतिक रूप से जबरदस्त हलचल मच गई है। कांग्रेस पार्टी में पुनर्सीमांकन के मामले में अधिक हलचल हुई है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से यह मामला प्रदेश अध्यक्ष तक सूचित किया जा चुका है। कांग्रेस पार्टी ने वार्डों के सीमांकन वार्डों के वोट आदि की जांच के लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर एक पांच सदस्य समिति गठित की है जो 7 दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
👌 सूरतगढ़ के विधायक डूंगर राम गेदर ने 31 मार्च को यह समिति घोषित की है। समिति
में परसराम भाटिया ब्लॉक अध्यक्ष,बलराम वर्मा पूर्व पार्षद, इकबाल कुरैशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, जयप्रकाश गहलोत शहर कांग्रेस अध्यक्ष,एवं एडवोकेट सहदेव जोशी सदस्य बनाए गए हैं।
* विदित रहे की नगर पालिका में कुल 45 वार्ड है और जिनकी पुनर्सीमांकन की रिपोर्ट जिला कलेक्टर की ओर से 28 मार्च को घोषित हुई है, जिसका एतराज जिला कलेक्टर या सूरतगढ़ के उपखंड अधिकारी को 17 अप्रैल तक प्रस्तुत किया जा सकता है।
* आम नागरिक भी एतराज कर सकता है। किसी एक वार्ड पर भी एतराज हो सकता है। एतराज तथ्यों पर हो प्रमाण पर हो तो ही प्रभावी हो सकते हैं।०0०
*******