* करणीदानसिंह राजपूत *
राजस्थान सरकार ने 1 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक स्थानांतरण पर से रोक हटाई है और यह आदेश स्थानीय नगर निकायों के अधिकारियों कर्मचारियों पर भी लागू है। इसमें कोई अधिकारी कर्मचारी की बदली 8-10 माह पहले ही हुई हो और अब फिर हो जाए तो उक्त आदेश पर स्थगन के लिए उच्च न्यायालय में जाना उचित है।
* अधिकारियों कर्मचारियों जिन पर कोई आरोप हो मामले चल रहे हों तब भी स्टे लेकर उसी स्थान पर रहना चाहिए और वहीं पर रहते हुए क्लीन चिट लेनी महत्वपूर्ण होती है। साधारणतः ऐसी स्थिति में बदली होने पर अधिकारी कर्मचारी तुरंत ही पदभार मुक्त होकर निकल जाते हैं। उनकी सोच होती है कि जगह छोड़ने के बाद में कोई भी पीछा नहीं करता। ऐसा ही होता भी है लेकिन ऐसे मामलों में आदेशों पर स्थगन मिलते रहे हैं।०0०
1 जनवरी 2025.
करणीदानसिंह राजपूत
पत्रकारिता 61 वर्ष
सूरतगढ़ ( राजस्थान)
94143 81356.
*****
👌 अच्छा लगे तो शेयर करें। प्रकाशित करें। ०
*****