शनिवार, 8 जून 2024

क्या ईओ अंडरपास में बरखा पानी में पैदल चल सकती है?6 की बरखा 8 को भी पानी।




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 8 जून 2024.

सेठ रामदयाल राठी उ.मा.विद्यालय के पास का अंडरपास 8 जून को दोपहर तक काफी दूरी तक बरखा पानी से भरा था। बरखा 6 जून शाम को आई कुछ घंटे चली। अंडरपास का पानी रात को ही निकालने का प्रबंध होना चाहिए था लेकिन 7 जून का दिन और रात बीत गई। कितना सूखता? 8 जून को भी एक तरफ काफी दूरी में सूख नहीं पाया? पैदल चलने वालों के लिए अंडरपास ही महत्वपूर्ण रास्ता। पानी में कैसे चलें? वाहन निकलते हैं तो छींटे भी लगते हैं और पानी में गिरने से बचने के लिए नजरें नीचे पानी पर रखें या सामने आने वाले वाहन पर रखें?अंडरपास को साफ करने की जिम्मेदारी नगरपालिका की है मगर इतना समय बीतने के बाद भी कोई जिम्मेदार नहीं और कोई निरीक्षण नहीं। ईओ पूजा शर्मा तो निरीक्षण के लिए निकलती नहीं इसलिए शहर में नाले गंदगी से भरे हैं और अनेक मोहल्लों में कचरा उड़ता है।०0० 

******





यह ब्लॉग खोजें