शनिवार, 7 अक्तूबर 2023

सूरतगढ: अभी कासनिया का नाम फाइनल नहीं हुआ. भाजपा में अभी भी सर्वे चल रहा.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 7 अक्टूबर 2023.

सूरतगढ सीट से टिकट दिए जाने के निर्णय में अभी किसी का नाम फाईनल नहीं हुआ है। विधायक रामप्रताप कासनिया सीटिंग एम एल ए हैं इसलिए सबसे ऊपर नाम लिख कर आगे शुरुआत की जाती है। कासनिया के साथ संघ के स्वयंसेवक मूल ओबीसी के श्रीभगवान सेवटा ( कुम्हार )का नाम भी साथ में चल रहा है। मूल ओबीसी भी यहां चर्चा में है।

अभी टिकट का संघर्ष चल रहा है जिसमें नरेन्द्र घिंटाला, राकेश बिश्नोई,राजेंद्र भादू,अशोक नागपाल  मोहन पूनिया, राहुल लेघा और काजल छाबड़ा भी मैराथन दौड़ में हैं।

राजस्थान की 130 से अधिक सीटों पर सर्वे चल रहा है जिसमें सूरतगढ सीट भी है। यह सर्वे 9 अक्टूबर  तक चलने की संभावना है। 

इसके साथ ही 9-10 अक्टूबर को सूरतगढ सीट पर विचार होगा लेकिन घोषणा 27 अक्टूबर से पहले होने की कोई संभावना नहीं है। सूरतगढ सीट पर नाम अंत में.ही घोषित होते रहे हैं।०0०

****









यह ब्लॉग खोजें