शनिवार, 7 अक्तूबर 2023

पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की उपेक्षा:धनखड़ को मिलने में सब आगे






* करणीदानसिंह राजपूत *

भाजपा नेता और टिकटार्थी उपराष्ट्रपति से मिलने चेहरा दिखाने में सभी आगे ताकि टिकट मिल जाए लेकिन किसी को भी नगरपालिका भवन में लगी हुई पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की हो रही उपेक्षा की परवाह नहीं। कोई ध्यान नहीं। 

नगरपालिका भवन पं. दीनदयाल उपाध्याय भवन है जिसमें यह प्रतिमा स्थापित है। भाजपा के दस बारह लोग साल में केवल 2 बार उपाध्यक्ष की जयंती और पुण्यतिथि पर आते हैं। मालाएं पहनाते हैं फोटो खिंचते ही लौट जाते हैं। दस पंद्रह मिनट का यह कार्यक्रम दो बिर होता है। इसके बाद कोई भाजपा नेता कार्यकर्ता नगरपालिका कार्यालय में आते जाते भी नहीं देखता। भाजपा के पार्षद हैं जिनमें स्त्री पुरूष सभी हैं लेकिन उनका ध्यान ही नहीं कि नगरपालिका प्रशासन प्रतिमा की उपेक्षा कर रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष के कमरे के पास प्रतिमा लगी है जहां नगरपालिका प्रशासन ने एक आलमारी खड़ी करदी है। इससे प्रतिमा की उपेक्षा स्पष्ट है मगर भाजपा नहीं बोलेगी और न भाजपा के नेता व टिकटार्थी बोलेंगे। अभी पूरा ध्यान बड़े लोगों से मिलने में लग रहा है। जयपुर दिल्ली के चक्कर पर चक्कर लग रहे हैं। पांवाधोक लगाई जा रही है। इस चापलूसी से कल टिकट मिल जाए तो भाग्य खुल जाए।०0०

(प्रतिमा फोटो : 6 अक्टूबर 2023.12-58 बजे)

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ ( राजस्थान )

94143 81356.

*******















यह ब्लॉग खोजें