रविवार, 8 अक्तूबर 2023

सूरतगढ:श्रीभगवान सेवटा ( भाजपा) और हनुमानमील (कांंग्रेस) के संपर्क तेज हुए.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 8 अक्टूबर 2023.

सूरतगढ सीट पर अभी भाजपा और काग्रेस ने प्रत्याशी घोषित तो नहीं किए मगर दोनों ही पार्टियों की राजनीति विधानसभा क्षेत्र में गर्म है। 

* टिकट के अपने अपने दावे हैं लेकिन हर टिकटार्थी संपर्क में जुटा है। 

👍 कांंग्रेस की बात करें तो यहां पार्टी को कार्यक्रम, व्यवस्था,खर्च,कार्यालय आदि से केवल मील ही चला रहे हैं। 

* सन् 2023 के चुनाव के लिए हनुमान मील ही सबसे अधिक तैयारी में हैं। मील हर गांव शहर से परिचित हैं मगर अभी करीब एक साल से तैयारी पर चल रहे हैं। हनुमानमील की टिकट पक्की मान कर  जनसंपर्क गांवों में और शहर में,जैतसर व टिब्बा क्षेत्र में निरंतर हो रहा है। नगरपालिका के जनहित कार्यों पर काम करवाया जा रहा है। हनुमानमील का जन संपर्क और कार्यक्रम हो रहे हैं। 

भारतीय जनता पार्टी में कांंग्रेस से अधिक दावेदार हैं। टिकटार्थी जयपुर दिल्ली के अपने पूर्व परिचितों पार्टी पदाधिकारियों और संघ के प्रमुखों से मिल रहे हैं। 

सूरतगढ में मूल ओबीसी से श्रीभगवान सेवटा भी टिकटार्थी हैं और वे भी जनसंपर्क में निरंतर लगे हुए हैं। बीरमाना के हैं लेकिन सूरतगढ में स्थायी निवास नंदी शाला के पास बना या है जिसमें वास है। सेवटा का जनसंपर्क शहर में और गांवों में तेज चल रहा है। मूल ओबीसी से बीकानेर संभाग में एक टिकट की मांग की हुई है।०0०

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार,

सूरतगढ.

94143 81356

******











यह ब्लॉग खोजें