शुक्रवार, 27 अक्तूबर 2023

सूरतगढ़:कालवा को भाजपा में लाने वालों को टिकट मिलने में संशय:



* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ की भाजपा टिकट कोई पेच अड़ा नहीं लगता मगर जनता में भ्रष्टाचार के कारण विरोध बने कालवा को भाजपा में लाने वाले टिकटार्थियों को टिकट मिलने में संशय है। जब जनता की आवाज सुनी जाती तब ऐसा संयोग न चाहते हुए भी हो जाता है।
कालवा का स्वागत, मालाएं,पुष्प गुच्छ भेंट करने वालों की टिकट मांग पर उस दिन से अब तक का असर है, ऐसा संयोग माना जा सकता है।
विधायक रामप्रताप कासनिया, पूर्व विधायक अशोक नागपाल को टिकट मिलने में संशय है। आसानी से टिकट मिलने वाली होती तो जयपुर दिल्ली के नेताओं के यहां चक्कर नहीं काटने पड़ते। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु की टिकट पर भी संशय है क्योंकि ये भ्रष्टाचार का खेल देखते रहे और कालवा को भाजपा में लिए जाने पर चुप रहे।
* कालवा मील के संग रहा उस समय का बुरा असर दूर नहीं हो पाया। नतीजा तो सभी के सामने है। हनुमान मील को टिकट नहीं मिल पाई।
* विधि का विधान किसको टिकट दिलाए। इसलिए कहा जाता है, समय बड़ा बलवान।
दि.27 अक्टूबर 2023.
**
०0०




 

 

 

 

 

यह ब्लॉग खोजें