पालिका अध्यक्ष भाटिया द्वारा परिवर्तन आरती शर्मा से सूची पट्ट में नाम.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 10 अगस्त 2023.
परसराम भाटिया के अध्यक्ष मनोनीत होने के साथ ही कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। अध्यक्ष के कक्ष में अध्यक्ष पद के सूची पट्ट पर अब शुरुआत श्रीमती आरती शर्मा के नाम से है। भाटिया की पत्नी श्रीमती कृष्णा भाटिया का नाम भी है। वे भी नगरपालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं।
आरती शर्मा 1994 में अध्यक्ष चुनी गई थी। आरती शर्मा के बाद पुरखाराम वाल्मीकि, हरदेव सहाय,श्रीमती कृष्णा भाटिया,श्रीमती शांति मेघवाल,इकबाल कुरैशी,श्रीमती विद्या देवी उपाध्याय, बनवारीलाल मेघवाल,श्रीमती काजल छाबड़ा, ओम प्रकाश कालवा और परसराम भाटिया तक नाम लिखे गए हैं। सभी का कार्यकाल अवधि कब से कब तक दर्शायी गई है।
अध्यक्ष की कुर्सी (सीट) में भी परिवर्तन किया गया है। अब अध्यक्ष का मुंह उत्तर की ओर रहेगा। पहले सीट के अनुसार अध्यक्ष का मुंह पूर्व की ओर मगर सामने टॉयलेट था।
माना जाता था कि सामने टॉयलेट होना अध्यक्ष की कुर्सी को डगमग करता रहता है परेशान करता है।
ओमप्रकाश कालवा ने अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद नया पट्ट लगाया उसमें केवल कालवा का एक ही नाम था।
कालवा को सीवरेज भ्रष्टाचार में न्यायिक जांच में पद और सदस्यता से 24 जुलाई 2023 को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद परसराम भाटिया को 28 जुलाई को डीएलबी ने मनोनीत किया। भाटिया ने 29 जुलाई 2023 को कार्यभार ग्रहण किया और त्वरित गति से कार्य निस्तारण व पूर्ण करने लगे।
0०0