मंगलवार, 23 मई 2023

सूरतगढ़ शहरी मनरेगा में भ्रष्टाचार: महिलाओं ने एडीएम को शिकायत की.

 



* करणीदानसिंह राजपूत *

नगर पालिका सूरतगढ़ महा नरेगा शहरी रोजगार कार्यक्रम में लगी श्रमिक महिलाओं ने आज इंटक के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा की अगुवाई में  उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  उनके उपस्थित नहीं होने पर वे अतिरिक्त जिला कार्यालय कलेक्टर कार्यालय पर पहुंची और प्रदर्शन किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर को महिलाओं ने शिकायत की।

 राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने आरोप  लगाया कि है कि उन्हें सरकारी निर्देशानुसार कार्य स्थल पर सुविधाएं नहीं दी जाती। छाया पानी दवा की किट का कोई प्रबंध नहीं है और उन्हें मजदूरी भी बहुत देरी से मिलती है।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के लेटर हेड पर शिकायत लिखी हुई थी जिसमें आरोप था कि जो इंटरलॉकिंग कार्य ठेकेदारों के अधीन इन मजदूरों से करवाया जाता है वह सही नहीं है। उसमें भ्रष्टाचार है। उसकी जांच करवाई जाए आरोप लगाया गया कि बालू रेत के ऊपर ही इंटरलॉकिंग का कार्य करवाया जा रहा है। आज इस प्रदर्शन से पूर्व कार्यस्थल पर एक मीडिया ग्रुप की ओर से वीडियोग्राफी भी की गई।०0०





यह ब्लॉग खोजें