शनिवार, 8 अप्रैल 2023

पूजा छाबड़ा का व्यापार मंडल शपथ ग्रहण समारोह में स्वागत व वक्तव्य





* करणी दान सिंह राजपूत *

 सूरतगढ़ 8 अप्रैल 2023.

 नशाबंधी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान में आमरण अनशन करने वाली पूजा छाबड़ा का आज व्यापार मंडल सूरतगढ़ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में स्वागत किया गया। पूजा छाबड़ा को बुके भेंट किए गए। 











* व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र छाबड़ा ने पूजा छाबड़ा को  सूरतगढ़ को जगाने वाली शेरनी कहकर संबोधित किया। 

पूजा भारती छाबड़ा ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने पर आभार जताया और स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।

पूजा छाबड़ा ने अपने वक्तव्य में नयी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।

* पूजा भारती ने सूरतगढ़ को जिला बनाने में व्यापार मंडल को भरपूर सहयोग करने की अपील की। पूजा छाबड़ा ने कहा कि व्यापार मंडल ने पहले भी शराबबंदी और नशा मुक्ति कार्यक्रमों में भरपूर सहयोग दिया है।

👍 यह सर्वविदित है कि सूरतगढ़ व्यापार मंडल सामाजिक सरोकारों में शिक्षा क्षेत्र में भरपूर आर्थिक सहयोग वर्षों से करता आ रहा है।०0०







यह ब्लॉग खोजें