शनिवार, 8 अप्रैल 2023

सूरतगढ को जिला बनाओ नारे लगाती दुपहिया वाहन रैली निकाली गई।

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 8 अप्रैल 2023.

सूरतगढ को जिला बनाओ नारों को गुंजाते आथ शाभ को दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। दुपहिया पर सवार पीछे वाले व्यक्तियों  के हाथों में पट्टिकाओं पर नारे लिखे थे।

टैगोर महाविद्यालय से शुरू हुई रैली महाराणा प्रताप चौक आमरण अनशन स्थल के आगे से निकली।






* आमरण अनशनकारी विनोद घिंटाला का आज दूसरा दिन था। पूजा छाबड़ा ने अनशन स्थल पर आमरण अनशन कारी विनोद घिंटाला से बातचीत की और शुभकामनाएं दीं।आरती शर्मा व अनेक महिलाएं भी इस मौके पर थी।

महाराणा चौक पर रैली का स्वागत हुआ। महाराणा चौक पर लोगों ने भी सूरतगढ जिला बनाओ के नारे लगाते पैदल मार्च भी किया।

* वाहन रैली के विडियो मेरे करणीदानसिंह राजपूत के फेसबुक पर देख सकते हैं।

********





यह ब्लॉग खोजें