रविवार, 26 फ़रवरी 2023

सूरतगढ़ःभ्रष्टाचार आरोपों की जांचों में दूध का दूध पानी का पानी होगा-कालवा

 




* करणीदानसिंह राजपूत *


नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश कालवा ने  25 फरवरी को एक बयान में भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच के मामले में कहा है कि जांचें जारी है दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।  उन्होंने भी जांच होने की वकालत की कि जांच होनी चाहिए जांच चल रही है। हालांकि कुछ शब्द उन्होंने छोड़ दिए लेकिन बयान को महत्वपूर्ण माना जाना चाहिए।

*ओम प्रकाश कालवा ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद नगर पालिका कार्यालय के आगे भाजपा के दो पार्षदों हरीश दाधीच और राजीव चौहान के धरने पर अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने नगर पालिका से संबंधित कार्यों से संबंधित बात की और उस समय यह धरना उठाया गया।

 धरना उठाने के वक्त विधायक रामप्रताप कासनिया पूर्व विधायक अशोक नागपाल नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा महासचिव लालचंद शर्मा युवा नेता प्रेम प्रकाश विनोद शर्मा आदि उपस्थित थे। इसका विडिओ क्लिप चल रहा है।


* ओमप्रकाश कालवा को अपने और नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित बयान आदि मीडिया के समक्ष पत्रकार वार्ता में कहें तो यह आम नागरिकों तक पहुंच सकते हैं।०0०

******






यह ब्लॉग खोजें