रविवार, 26 फ़रवरी 2023

मील और कालवा में किसकी चलेगी? कौन चलाएगा पालिका प्रशासन.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है मगर नगरपालिका सूरतगढ़ में मील/ कांग्रेस की पावर चलेगी या कालवा / भाजपा की पावर शुरू होगी? 

सोमवार 27 फरवरी 2023 पावर दिखाने और इस्तेमाल करने का पहला और आखिरी दिन होगा। केवल एक दिन सोमवार बड़ा महत्वपूर्ण दिन होगा। जो हिम्मत दिखा देगा वही भविष्य के महीनों मार्च से अक्टूबर तक भारी पड़ेगा। केवल 6 महीने के ताकतवर राज के लिए सोमवार होगा एक दिन। इस दिन मील पावर नहीं दिखा पाए मतलब पावर का काम नगरपालिका प्रशासन से नहीं करा पाए तो राज्य में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी मात खा जाएंगे। काम कौनसा करना है जो भाजपा नेताओं को चोट पहुंचाने वाला। पावर तो ऐसे ही दिखाई जाती है। मील  और मील के सलाहकारों में दिमाग है तो सोच लें क्या काम प्रशासन से करवाना है? मील के सलाहकार टाईम पास करने वाले हैं और एक भी नगरपालिका नियमों का जानकार नहीं है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया,पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल से ताकत की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती कि ये पावरगेम में कहीं साथ दे सकेंगे। अभी तक ढीले लेटलतीफ रहे। अपनी ही सरकार को कोई लैटर पर लैटर नहीं लिख पाए तो क्या समझा जाए? इनके घर के काम ही इतने हैं कि राजनीति टाईम पास के लिए करते हैं। परसराम भाटिया वर्तमान में पार्षद है। दोनों के पास नगरपालिका एक्ट का ज्ञान नहीं। एक्ट की कोई किताब नहीं। नगरपालिका में जब पावरगेम हो तब नगरपालिका एक्ट का ज्ञान तो बहुत जरूरी है। एक्ट बताता है शक्तियां जो इस्तेमाल की जाती है और प्रशासन से करवाई जाती है। नगरपालिका एक्ट न सलाहकार जानते हैं न मील जानते हैं। मील का मतलब है, पूर्व विधायक गंगाजल मील, हनुमान मील और हेतराम मील। हेतराम मील पंचायत समिति में डायरेक्टर हैं और नगरपालिका में दखल दे रहे हैं इसलिए उनका नाम छोड़ा नहीं जा सकता। गंगाजल मील खुद कभी नगरपालिका गये नहीं। उनको कालवा ही लेकर जाते और मंच बिठाते,पट्टे आदि बंटवाते। कालवा अब भाजपा में चले गये सो वे अब गंगाजल मील को लेकर नहीं जाएंगे। कालवा अब विधायक रामप्रताप कासनिया को लेकर जाएंगे। मील तो अब राजनीतिक दुश्मन हो गये हैं। अब दो मील हनुमान मील और हेतराम हैं और काम कराने पावर शुरू करने का एक दिन सोमवार तथा सोचने के लिए एक दिन केवल रविवार। नगरपालिका में कोई ऐसा काम जो प्रशासन से करवाया जाए जो पावर दिखाए और उसकी चर्चा हो जाए। सोमवार का दिन ही गाड़ी को आगे के लिए दौड़ाएगा। एक बार एक दिन किसी ढील से गाड़ी रुक गई तो नहीं चलेगी।

* मील परिवार को अब कालवा भी झटके देने वाले काम करेंगे।  कालवा साथ रहे हैं इसलिए मील की कमजोरियों को भी जानते हैं। 

* मील को सोमवार को पावर दिखानी है तो टारगेट रविवार को ही तय करना होगा। आक्रमण  सही जगह हो और उसका धमाका पूरे शहर में सुनाई पड़े। 

👍 क्या मील ऐसा कोई काम नगरपालिका प्रशासन से करवा पाएंगे। सोमवार को और उसके बाद और काम। निरंतर। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और अगला चुनाव भी लड़ना है।०0०




यह ब्लॉग खोजें