शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023

नगरपालिका में तय विवाह पंजीकरण शुल्क कौन कम कर सकता है?

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

नगरपालिका बोर्ड द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में निर्धारित स्थानीय शुल्क को कम या ज्यादा कौन कर सकता है? 

* क्या जिला कलेक्टर इसमें परिवर्तन कर सकता है? यदि जिला कलेक्टर को कोई नागरिक आवेदन करे कि विवाह पंजियन शुल्क अधिक है अन्य स्थानों पर कम है इसलिए हमारे यहां भी कम किया जाए। तो क्या इस पर जिला कलेक्टर शुल्क घटाने की कार्यवाही कर सकता है? 

* स्थानीय निकाय में स्थानीय शुल्क निर्धारित करने का अधिकार चुने हुए प्रतिनिधियों को होता है। नगरपालिका बोर्ड ने कोई शुल्क तय किया है तो वह बोर्ड ही इसमें परिवर्तन कर सकता है।  नगरपालिका में यह पुनः निर्धारण करने के लिए पार्षद या पार्षदों को अध्यक्ष को ही प्रस्ताव देना चाहिए या बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखना चाहिए। बोर्ड ही तय शुल्क को घटा सकता है कम कर सकता है। यह शक्ति तो पार्षदों के स्वयं के पास है।



* नगरपालिका सूरतगढ़ में विवाह पंजीकरण शुल्क 1000 रू. है। यह नगरपालिका बोर्ड ने तय किया था। अब बोर्ड ही इस पर निर्णय कर सकता है। जिला कलेक्टर ने शुल्क लागू नहीं किया और उनके पास यह शक्ति नहीं है। ०0०




यह ब्लॉग खोजें