बुधवार, 1 फ़रवरी 2023

सीवरेज घोटाला मुकदमा:1करोड़ 48 लाख भुगतान:एसपी ने जांच बदली

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 1 फरवरी 2023.जिला पुलिस अधीक्षक ने सूरतगढ़ सीवरेज भुगतान घोटाले की जांच बदल दी है। सूत्र अनुसार अब जांच पुलिस उप अधीक्षक को करने का आदेश दिया गया है। अब जांच पुलिस उप अधीक्षक को स्वयं को करनी है। 

पूर्व पालिकाध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल ने सीवरेज में 1 करोड़ 48 लाख के भुगतान घोटाले का आरोप लगाते हुए नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा,ईओ विजयप्रतापसिंह पर मुकदमा दर्ज कराया था। जांच कार्य सिटी थाने के एसआई मोटाराम को सौंपी गई थी। मोटाराम पर आरोप लगाया गया कि वह जांच सही नहीं कर रहा और आरोपियों को बचा रहा है। उसने दो बार अंतिम रिपोर्ट देने की कोशिश की। पुलिस उप अधीक्षक ने कुछ बिंदु तय किए लेकिन मोटाराम ने उन पर जांच नहीं की। आखिर बनवारीलाल मेघवाल ने स्वयं पेश होकर 

 जिलापुलिस अधीक्षक को 27 जनवरी को शिकायत की और जांच बदलने का आग्रह किया। सूत्र अनुसार एसपी ने तुरंत फाईल मंगवाई। अब सूचना है कि जांच पुलिस उप अधीक्षक करेंगे। ०0०







यह ब्लॉग खोजें