गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

सूरतगढ़ नगर पालिका में फेरबदल से व्यवस्था परिवर्तन शुरू

 

*  करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 15 दिसंबर 2022.

नगर पालिका में पिछले एक दो महीने से चल रही विवादास्पद हालात को सुधारने के लिए फेरबदल हो रहा है। ऐसा स्थानांतरण को देखते हुए माना जा सकता है।

 स्वायत्त शासन निदेशालय ने सहायक लेखा अधिकारी सुनील कुमार को 14 दिसंबर के आदेश से एपीओ किया है। उनकी उपस्थिति निदेशालय में रहेगी। 

इसी आदेश में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केवल कृष्ण को पीलीबंगा से सूरतगढ़ लगाया गया है।

आज 15 दिसंबर को इस आदेश की पालना भी हो गई। आज सुबह सुनील कुमार सहायक लेखा अधिकारी को रिलीव कर दिया गया और केवल कृष्ण को ड्यूटी जॉइन भी करवा ली गई।

एक-दो दिन में नगरपालिका के अंदर व्यवस्था परिवर्तन होने की संभावना है।

विदित रहे कि कुछ समय से नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा की कार्यप्रणाली पर आरोप लगते रहे हैं। अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह पर भी आरोप लगते रहे हैं।

सीवरेज के कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर 1 करोड़ 60 लाख के कटौती करके किए भुगतान पर पूर्व चैयरमैन बनवारीलाल ने मुकदमा कर रखा है। जिसमें पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा अधिशासी अधिकारी विजयप्रतापसिंह और सहायक लेखाअधिकारी सुनील कुमार पर आरोप है। सुनील कुमार का स्थानांतरण हो गया।  ईओ के स्थानांतरण की मांग है। अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा को सस्पेंड किये जाने की मांग भी है ताकि पुलिस अनुसंधान में और प्रशासनिक जांच में कोई दबाव न हो। ०0०

यह ब्लॉग खोजें