मंगलवार, 8 नवंबर 2022

सूरतगढ़ में पट्टा वितरण का ऐतिहासिक कार्यक्रम 9 नवंबर को होगा: जिला कलेक्टर मुख्य अतिथि होंगे

 




* करणी दान सिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 8 नवंबर 2022.

नगर पालिका सूरतगढ़ का प्रशासन शहरों की ओर कार्यक्रम के तहत इलाके का सबसे बड़ा पट्टा वितरण कार्यक्रम होगा। नगरपालिका मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा एवं

अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम नगरपालिका कार्यालय के आगे 9 नवंबर को दोपहर में 2:30 बजे शुरू होगा।

अधिशासी अधिकारी विजयप्रतापसिंह से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि  इस कार्यक्रम में 501 पट्टों के वितरण का तय किया हुआ है। वैसे इससे भी अधिक 530 के करीब पट्टे तैयार हो चुके हैं। 

👍 यह मेगा शिविर राजस्थान में इतिहास बनाएगा। कहीं भी एक शिविर में इतनी अधिक संख्या में पट्टे वितरण होने की जानकारी नहीं है।०0०






यह ब्लॉग खोजें