शुक्रवार, 9 सितंबर 2022

केंद्रीय चुनाव समिति में हैं माथुर:राजस्थान चुनाव 2023 में बड़ी जिम्मेदारी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

राजस्थान में पूर्व में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किया है।


 राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी ओम माथुर पर अहम जिम्मा है। ओम माथुर को राजनीति का बड़ा अनुभव है। माथुर बहुत समय तक केंद्रीय टीम में उपाध्यक्ष और महामंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। हाल ही में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ है।


ओम प्रकाश माथुर संघनिष्ठ नेता रहे हैं। शुरुआत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक भी रहे। पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के काफी नजदीकी नेताओं में शामिल रहे हैं। 

उन्हें राष्ट्रीय मंत्री, महामंत्री और उपाध्यक्ष का पद भी मिला, साथ ही गुजरात, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे प्रदेशों में प्रभारी भी बनाया गया था। अब उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।०0०





यह ब्लॉग खोजें