शनिवार, 10 सितंबर 2022

भारत विकास परिषद ने राठी स्कूल में वाटर कूलर लगाया।

 





सूरतगढ़ 10 सितंबर 2022


     भारत विकास परिषद शाखा सूरतगढ़ ने सेठ रामदयाल राठी उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों और बाहर सड़क पर चलने वाले राहगीरों के लिए जल मंदिर में वाटर कूलर लगवाया।   

 मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर मोटाराम चाचाण और संरक्षक डॉक्टर के. एल.बंसल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रिणवा ने विधिवत पूजा अर्चना करके उद्घाटन किया ।

अध्यक्ष अंकुर लड़ाईया ने  अतिथियों का भारत विकास परिषद का फटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पुष्कर लाल खत्री, घनश्याम शर्मा ,सचिव शिवशंकर सोमानी , पार्षद बसंत बोहरा,प्रकल्प प्रमुख देवेंद्र शर्मा व अशोक मखिजा, रमेश आसवानी ,वैध जितेंद्रसिंह राठौड़,अशोक मोदी,आसकरण सोनी, बृजमोहन प्रजापति,संजीव मदान, राजेंद्र शर्मा,बजरंग शर्मा,स.के.कोठारी,मनोज कोठारी,संजय भादू,बाबू राम सुथार,अनिल कुमार वर्मा,जावेद पठान आदि मौजूद रहे।

सचिव शिवशंकर सोमानी ने सभी का आभार प्रकट किया ।०0०






यह ब्लॉग खोजें