रविवार, 3 जुलाई 2022

गुजरात:कांंग्रेस को वोट न दें आप को दें- भाजपा से नाराज आप को वोट दें:केजरीवाल

 

* करणीदानसिंह राजपूत *


आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को घर घर हर घर पहुंचने और दो बातें कहने का मंत्र चलाने का अपने कार्यकर्ताओं को कहा है।


1-अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आपको घर-घर जाकर बताना है कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी को वोट देकर अपना वोट बर्बाद मत करो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार एक भी वोट कांग्रेस को नहीं पड़ना चाहिए।


2- जो लोग भाजपा के 27 साल के शासन से नाराज़ हैं उनका वोट आप को पड़ना चाहिए। 


ये अपीलें जनता के  दिमाग में बैठ जाती है तो

आप की सरकार बननी तय है। 


* केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस का कोई अभियान नहीं चल रहा और बीजेपी का अभियान सिर्फ़ आप को गाली देना है। 


लोग बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस ने मतदाताओं को धोखा दिया। लोगों के पास विकल्प नहीं था। अब लोगों को सिर्फ़ आम आदमी पार्टी से उम्मीद है। 


 केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस काग़ज़ों के ऊपर ही रह गई है। कांग्रेस का कोई पदाधिकारी, कार्यकर्ता नहीं बचा। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन कांग्रेस से कई गुना बड़ा है। 


केजरीवाल ने कहा हम देश सेवा करने की शपथ लेंगे, हम कट्टर ईमानदारी और इंसानियत की शपथ लेंगे। हम सरदार पटेल और गांधी जी के सपनों का गुजरात बनाने की शपथ लेंगे।

दिल्ली में राज के बाद पंजाब में राज आने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। आप ने हिमाचल ( 2022)और गुजरात( 2022) में चुनौती दे दी है। आम आदमी पार्टी राजस्थान ( 2023) में भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है।०0०







यह ब्लॉग खोजें