रविवार, 3 जुलाई 2022

सूरतगढ़ राजस्थान में पहला चातुर्मास: जैनाचार्य विजय जयानंद सुरीश्वर जी म.का होगा. प्रवेश 7 जुलाई 2022.

  


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 3 जुलाई 2022.

मूर्तिपूजक जैन समुदाय के जैन आचार्य विजय जयानंद सुरीश्वर जी महाराज का चातुर्मास राजस्थान राज्य के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में होगा। महाराज का मंगल प्रवेश सूरतगढ़ में 7 जुलाई को सुबह 7:30 बजे होगा। श्री जयकीर्ति विजय महाराज, श्री दिव्यांश विजय महाराज, श्री चारित्रवल्लभ विजय महाराज एवं बालमुनि श्री चैत्यवल्लभ विजय महाराज साथ में पधारेंगे।




💐सकल जैन समुदाय और अन्य समुदायों के गणमान्य महाराज का प्रवेश कराएंगे। गाजे-बाजे के साथ महाराज विभिन्न मार्गों से  भगवान श्री पार्श्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे।

इसके बाद मंदिर के समीप उपाश्रय में पहुंचेंगे।

 💐आज रविवार 3 जुलाई को श्री पार्श्वनाथ श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रवीण जी जैन सुशील सेठिया सुरेंद्र चोपड़ा संजय बैद की ओर से यह जानकारी दी गई।



💐महाराज के प्रवेश का श्री लाभ तीन भाईयों के परिवारों द्वारा लिया गया है। सूरतगढ़ के स्व.छगनमल सेठिया स्व.इंद्र चंद सेठिया  स्व.हनुमानमल सेठिया परिवारों की ओर से लिया गया है। 



 💐चातुर्मास के संक्रांति पर्वों व विभिन्न कार्यक्रमों का लाभ अन्य परिवारों ने लिया है जिसका  विवरण निमंत्रण पत्र में विस्तृत रूप से दिया गया है।




 💐पत्रकार वार्ता में महाराज के प्रवेश का आकर्षक रंगीन निमंत्रण पत्र भी वितरित किया गया।संजय बैद ने बताया कि विभिन्न जैन समुदाय के आचार्य का कभी सूरतगढ़ में चातुर्मास नहीं हुआ। आचार्यों का आगमन होता रहा।

💐संजय बैद ने जानकारी दी कि विभिन्न जैन समुदाय के आचार्यों का आगमन होता रहा है लेकिन चातुर्मास का लाभ नहीं मिल पाया।

विजय जयानंद सुरीश्वर महाराज का पहली बार सूरतगढ़ में चातुर्मास हो रहा है जिसका धार्मिक एवं सामाजिक लाभ इस इलाके के लोगों को मिलेगा। 

💐प्रेस वार्ता में बताया गया कि चातुर्मास में राजस्थान और बाहर के श्रद्धालु निरंतर महाराज के दर्शन और उपदेश को सुनने के लिए पहुंचते रहेंगे।०0०




💐💐💐💐💐














यह ब्लॉग खोजें