रविवार, 10 अप्रैल 2022

राजेंद्र उपाध्याय कल्याण भूमि सेवा समिति सूरतगढ़ के अध्यक्ष निर्वाचित:समस्त कार्यकारिणी सर्वसम्मत

 










* करणीदानसिंह राजपूत * 


सूरतगढ़ 10 अप्रैल 2022.


कल्याण भूमि सेवा समिति की वार्षिक आम सभा बैठक में आज पत्रकार राजेंद्र उपाध्याय को अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों व समस्त कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से चुना गया।


आम सभा की बैठक आज कल्याण भूमि परिसर में सुबह आहूत की गई । बैठक में वर्ष 2022-23 व 23- 24 के लिए कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए ।

       निवर्तमान अध्यक्ष महेश सेखसरिया ने अपने 14 वर्ष के कार्यकाल के सफल संचालन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए नई कार्यकारिणी गठन करने का प्रस्ताव रखा ।

      सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर राजेंद्र उपाध्याय को चुना गया। उपाध्याय बीसियों वर्षो से महामंत्री का पद संभाल रहे थे।

सर्वसम्मति से सचिव इंद्र चंद जैन, कोषाध्यक्ष संजय बैद, उपाध्यक्ष सुभाष सोनी, सह सचिव भीम जोशी को नियुक्त किया गया। ये सभी भी वर्षों से विभिन्न पद संभालते रहे हैं। संजय बैद लगातार कोषाध्यक्ष पद संभाल रहे हैं। सुशील कुमार अग्रवाल को निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुशील अग्रवाल वर्षों से कल्याण भूमि के निर्माण कार्यों को कराने की जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। सभी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

       बैठक में गत वर्षो के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कल्याण भूमि की जमीन को अस्थाई रूप से 160000 रूपए में ठेके पर देने की कार्रवाई संपादित की गई । कल्याण भूमि के दान पात्रों से 33373 रुपए प्राप्त हुए । अंतिम संस्कार के लिए  मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा से नया शेड निर्माण करने वाले कुंदन लाल बैद परिवार व सैड की रिपेयरिंग करवा कर जीर्णोद्धार करने पर अंकुर गोयल व बिल्डिंग मैटीरियल एसोसिएशन का आभार प्रकट किया। मुख्य द्वार के वाटर कूलर संबंध में भी विचार हुआ।

     राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि गोस्वामी समाज के संस्कार स्थल शैड निर्माण के टेंडर हो चुके हैं, शीघ्र ही नगर पालिका द्वारा कार्य करवाया जाएगा।

       व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष ललित सिडाना, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, सुभाष सोनी  को कल्याण भूमि समिति का आजीवन सदस्य बनाया गया। कल्याण भूमि के सदस्य हरबंस लाल सोनी की अस्वस्थता के कारण इनके भाई मोहन लाल सोनी को आजीवन सदस्य बनाया गया ।

    निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए महेंद्र बैद ने बताया कि हाल में बैठने के लिए कुर्सियां और हाल के 6 खुले  गेटों पर शीशे लगाए जाएंगे ताकि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों का सर्दी और गर्मी से बचने के अलावा धूल मिट्टी से भी बचाव हो सकेगा ।

       नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण भूमि में विकास कार्य करवाने के संबंध में रूपरेखा बनाई जाएगी ।




     बैठक में पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू , डॉक्टर के एल बंसल, ललित सिडाना, सत्यनारायण छिंपा, भागीरथ सुथार, भरत पुरोहित, सोहन पुरी, सुरेंद्र चोपड़ा,रोशनलाल लीला, कालू राम बिश्नोई,नवल किशोर भोजक, धनराज स्वामी, करणी दान सिंह राजपूत, भीम जोशी, महेंद्र बैद,अजीत पाल सिंह गिल,पूर्व पार्षद सुशील अग्रवाल सहित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को माला पहनाकर स्वागत किया।०0०

******











यह ब्लॉग खोजें