* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 22 अप्रैल 2022.
नगरपालिका के नौ कर्मचारियों को आज पदोन्नति का आदेश दिया गया।
पूर्व विधायक गंगाजल मील पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा और अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह के द्वारा आदेश सौंपे गए।
नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने कार्यक्रम में कहा कि इसी अनुसार आगामी वर्षो में निरन्तर रूप से वरिष्ठता एवं नियमानुसार पदौन्नती का लाभ दिया जावेगा।
कालवा ने कहा कि सभी कर्मचारीयों से आशा करता हूं कि उत्साह लगन और पूरी निष्ठा से कार्य करेगे। उन्होंने कहा कि
दिनांक 28.09.2021 को पालिका में कार्यरत 9 सफाई कर्मचारियों को जमादार के पद पर पदौन्नती दी गयी थी।
आज 22 अप्रैल 2022 को निम्न कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई।
1. नोपाराम स्वामी सब नाकेदार से नाकेदार एवं सहायक राजस्व निरीक्षक।
2.3.शत्रुघन बीका व श्रीमती सुप्रभा फायरमैन से लिडिंग फायरमैन ।
4. दिलीप तेजी वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी (हाल पदस्थापन नगर निगम बीकानेर।) बनाए गए।
5. 6.7.राजकुमार छाबड़ा रामप्रकाश शर्मा, और संतोष कुमार कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक बनाए गए।
8.अभिषेक शर्मा कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक (हाल पदस्थापन नगरपालिका पीलीबंगा हनुमानगढ़।) बनाए गए।
9.दीपक सहायक कर्मचारी से कनिष्ठ सहायक बनाए गए।
* इसके साथ-साथ पालिका के सेवानिवृत कार्मिकों को वर्ष 2021-22 में ग्रेच्युटी की राशि रूपया 4257293/-, उपार्जित अवकाश की राशि रूपया 874376/-, पी.एफ. की राशि रूपया 193945/- तथा पालिका में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन अन्तर ऐरियर बिल की राशि रूपया 1241529/- का भुगतान किया गया। ०0०
*********