शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

एमबी,जी शिड्यूल की नकलें नहीं दी: सीवरेज घोटाला अनशन की तरफ बढता.

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 22 अप्रैल 2022.
नगरपालिका द्वारा सीवरेज का 1 करोड 48 लाख रूपयों का भुगतान सीवरेज निर्माता कंपनी को अवैध रूप में करने के आरोपों में घिरा प्रशासन मांगे गए दस्तावेजों की सही नकलें नहीं देने के आरोपों में भी उलझ गया है।
पार्षद परसराम भाटिया ने बताया कि अधिशासी अधिकारी विजयप्रतापसिंह जानबूझकर मांगी गई नकलें नहीं दे रहे हैं जिसके कारण पालिका के आगे अनशन शुरू करना पड़ेगा। भाटिया ने आरोप लगाया कि माप पुस्तिका जीशिड्युल औऋ भुगतान स्वीकृति महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिनकी नकलें नहीं दी जा रही इसलिए अनशन पर बैठेंगे।
भाटिया का आरोप है कि जो सेफ्टी टैंक का कार्य कराया ही नहीं गया उसका 1 करोड़ 48 लाख रूपयों का भुगतान अवैध फर्जी कर दिया गया। इस घोटाले में पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा और अधिशासी अधिकारी विजयप्रतापसिंह सहित स्टाफ के अन्य अधिकारी भी फंसे हुए हैं।
परसराम भाटिया कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भी हैं और नगरपालिका बोर्ड कांग्रेस का है।
भाटिया सीवरेज घोटाले के दस्तावेजों की नकल के लिए पहले भी धरने पर बैठ चुके हैं। उस समय धरने पर भाजपा के पार्षद हरीश,नागरिक, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, बसपा के कार्यकर्ता भी सहयोग में धरने पर उपस्थित रहे थे।
उसके बाद नकलें दी गई मगर बताई जा रही माप पुस्तिका, जीशिड्युल, भुगतान स्वीकृति आदि की नकलें नहीं दी गई। पार्षदों को ये निशुल्क उपलब्ध कराने का नियम है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल ने भी आरोप लगाया है। उनकी पत्नी विमला पार्षद है। बनवारीलाल मेघवाल ने भी यही आरोप लगाया है कि पालिका ने नकलें दी है मगर जो मांगी जा रही है वे नकलें नहीं दी है। उन्होंने भी कहा है कि एमबीए,जी शिड्यूल की नकलें नहीं दी गई।
सूरतगढ़ में सीवरेज घोटाले के तूफान में अनशन धरना और प्रदर्शन से और अधिक पावर आएगी। नगरपालिका पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों और शहर की बरबादी पर लोग परेशान हैं। ०0०








यह ब्लॉग खोजें